Indore news: इंदौर के अनमोल का कमाल, दुनियां की सबसे बड़ी मोजेक पेंटिंग बनाकर कायम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'कहते हैं मंजिले उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है.' जी हां, इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ किया है, इंदौर के युवा कलाकार अनमोल माथुर ने, संयुक्त राष्ट्र एवं मानवाधिकार के सहयोग से निर्मित इंदौर शहर के प्रसिद्ध कलाकार अनमोल माथुर का नाम मेक्सिको में कार्यक्रम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे बड़ी मोज़ेक पेंटिंग में नाम दर्ज हुआ.
इस इवेंट में काफी देश के कलाकार भी शामिल थे, पनामा बोलीविया, प्यूर्टो रिको, डोमिनिक रिपब्लिक स्पेन, कोलंबिया, चिली, क्यूबा, अर्जेंटीना, इटली, पेरू, कोस्टा रिका, वेनेजुएला ब्राजील, ग्वाटेमाला और भारत थे, भारत को पहली बार शामिल किया गया.

2023 का ये दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अनमोल का था। कलाकार ने महिला सशक्तीकरण के ऊपरी पेंटिंग बनाई चित्र में महिलाओं को बोतल के अंदर डालते हुए मतलब आजादी से काठिनाई का सामने करते हुए दिखाया गया है। और प्रकृति को बचाने और प्लास्टिक के रीसाइक्लिंग का भी संदेश देने की कोशिश की है, अनमोल वर्तमान में स्कूल के छात्र को आर्ट पेंटिंग सिखाते हैं। और ललित कला के छात्र को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं. अनमोल अपने कला के एक ही तरल डिजिटल कलाकार हैं, जिन्होंने अपने देश के विभिन्न पारंपरिक कला को भी दिखाया और विदेशो में भी भारत को एक नई पहचान दिलाई।

परिवार में जिम्मेदारी भी थी अनमोल एक ही बेटा है जिसके कारण कला में काम करने का फैसला लिया। उनकी माँ को भी कला में दिलचस्पी थी। अनमोल पेंटिंग में काम करते रहे। स्कूल की किताबों में कला देख, ड्राइंग बुक में पेंटिंग करना शुरू किया। पेंटिंग के लिए मां हमेशा मेरा सहयोग करती रही हैं. अनमोल ने अपनी पेंटिंग में दुनिया के पहले कलाकार का दर्जा भी प्राप्त किया है. अनमोल काफी समय से कला में काम कर रहे हैं और 20 साल हो गए हैं. एक कलाकार की कला क्या है, वो जगह जहां से आया है, और रंग जो हर कलाकार को अनोखा बनाता है, कला में एक चीज छुपा होता है, उसको भी जानना जरूरी है. अनमोल को पेंटिंग में दो दशक हुए हैं। अपनी कला से इंदौर को काफी देशों में प्रस्तुत किया, और हमेशा इंदौर को कुछ ना कुछ मिला है। एक कलाकार ऐसा जिसकी कला अद्भुत है 2023 अनमोल दुनिया के पहले कलाकार भी बने। वास्तव में असली कलाकार वही है, जिसने अपनी कला में लोगों का दिल भी जीता और सबको दिखाई दुनिया कैसी है।

इंदौर में एक प्रतियोगिता में भाग लिया था। लेकिन पता नहीं था कि ये सफर रेडिसन होटल से शुरू होकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तक पहुंच जाएगा। अनमोल स्टूडेंट को भी वर्तमान में सिखाते हैं। इंदौर जैसा शहर है अनोखा वैसा अनमोल की कला है जो अपने शहर की संस्कृति को भी दिखाता है. कमजोर थी मंजिल पर अनमोल के सपने हमेशा ऊपर रहे। एक कलाकार के लिए एक मोती के बराबर होती है कला। लेकिन जब वो सोना बनती है। तो अपने साथ पूरे शहर में चमका देता है.
ये भी पढ़े- Indore news: पलक झपकते ही बिक जाते हैं मैच के ऑनलाइन टिकट, दर्शकों ने की ये मांग












Click it and Unblock the Notifications