Indore news: पलक झपकते ही बिक जाते हैं मैच के ऑनलाइन टिकट, दर्शकों ने की ये मांग
खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने मिला, जहां इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 क्रिकेट का मुकाबला खेला जाना है। हर बार की तरह अबकी बार भी इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले में हाउसफुल नजर आ सकता है।
इधर, शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने MPCA से मांग करते हुए क्रिकेट मैच के कुछ टिकट ऑफलाइन उपलब्ध करने की बात कही है। क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि, ऑनलाइन मिलने वाले टिकट पलक झपकते ही बिक जाते हैं। यही कारण है कि, क्रिकेट प्रेमियों को टिकट नहीं मिल पाते हैं। वहीं अब क्रिकेट प्रेमियों ने मांग की है कि, मैच के कुछ टिकट ऑफलाइन भी दर्शकों तक पहुंचाएं जाए।

क्रिकेट प्रेमियों ने की ये मांग
क्रिकेट प्रेमी रजत बताते हैं की, हर बार वे इंदौर में होने वाले क्रिकेट मैच के टिकट के लिए ऑनलाइन प्रयास करते हैं, लेकिन बावजूद इसके कुछ सेकंड में टिकट बिक जाने के कारण टिकट नहीं मिल पाते। एक ऐसे ही क्रिकेट प्रेमी दर्शन बताते हैं कि, क्रिकेट मैच का टिकट ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी उपलब्ध होने चाहिए ताकि जो लोग ऑनलाइन टिकट खरीदने में असमर्थ है, वह ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि, MPCA की और क्रिकेट प्रेमियों की मांग पर कितने टिकट ऑफलाइन बेचे जाते हैं।
कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: बैठे-बैठे आ गई 28 साल के मजदूर को मौत, CCTV देख दंग रह गए लोग












Click it and Unblock the Notifications