MP news: कुछ इस तरह एंबुलेंस के जरिए पशुओं का इलाज करा सकेंगे पशु पालक, बस करना होगा ये काम
MP में पशुओं के इलाज के लिए पशु एंबुलेंस की शुरूआत हुई है, जहां पशुओं के इलाज या आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करना होगा।

Recommended Video

MP में पशु एंबुलेंस की शुरुआत हो गई है। 1962 डायल करते ही आपके दरवाजे पर मेडिकल टीम पहुंच जाएगी। चलित अस्पताल में ही घर पर जानवरों का इलाज हो जाएगा। इंदौर जिले में पशुओं के त्वरित उपचार के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 5 एम्बुलेस प्राप्त हुई हैं। यह एम्बुलेंस भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के लिये रवाना की थी। जो किसान प्राकृतिक खेती करते हैं। उनको गौ पालन के लिए ₹900 प्रतिमाह दिए जाएंगे ताकि वह गाय रख सके और गाय का पालन कर सकें।
इंदौर में चलेगी 5 एंबुलेंस
उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. अशोक कुमार बरेठिया ने बताया कि, इंदौर जिले को पांच एम्बुलेंस प्राप्त हो गई है। हर एम्बुलेंस इलाज की आधुनिक सुविधाओं से लैस है। हर वाहन में एक पशु चिकित्सक, पैरावेट और ड्रायवर कम सहायक होगें। पशुओं के इलाज या आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करना होगा। जो भी व्यक्ति कॉल करेगा, चाहे वह पशु पालक हो या अन्य कोई उसे 150 रूपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क एम्बुलेंस के दुरूपयोग को रोकने के लिये तय किया गया है। रियायती शुल्क रखने से जरूरतमंद पशुपालक को लाभ मिलेगा। जिले में पांच एम्बुलेंस आ जाने से पशु स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हुई है। अब दूरस्थ ग्रामीण अंचल में भी किफायती दरों पर पशु स्वास्थ सेवा उपलब्ध होगी।
कुछ इस तरह हुई योजना की शुरुआत
हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन के दौरान प्रदेश के सभी विकासखंडों के लिए 400 पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई थी, जहां अब कोई भी नागरिक अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए 1962 डायल करके अपने घर में एंबुलेंस बुलवा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक ब्लॉक में एक एंबुलेंस रहेगी। किसी गौशाला, किसा, गौपालक के घर की मांग पर तत्काल एंबुलेंस वहां पहुंच जाएगी और गाय का इलाज करेगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर जिले में पशुओं के त्वरित उपचार के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 5 एम्बुलेस प्राप्त हुई हैं।
ये भी पढ़े- MP में CM कृषक ब्याज माफी योजना का आगाज, किसानों को कैसे मिलेगा योजना का लाभ, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications