Indore से Amit Shah ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- धारा 370 को बच्चे की तरह गोदी में पाल रखा था
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर में आयोजित बूथ सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इंदौर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को भी निशाने पर लिया, उन्होंने कहा कि, श्रीमान बंटाधार आप और कमलनाथ दोनों कमलनाथ दोनों मध्य प्रदेश के लोगों की आवाज सुन लो, मित्रों कांग्रेस ने 70 साल से धारा 370 को अपने बच्चे की तरह गोदी में पाल कर रखा था।

अमित शाह ने कही ये बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, अनुच्छेद 370 को कांग्रेस ने बच्चे की तरह सालों तक पाल रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म कर कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया है। मोदी सरकार आने पर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना ने किया है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। वह कहीं भी आए लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं। यह नारे मोदी के लिए नहीं, बीजेपी के लिए नहीं, बल्कि भारत की 130 करोड़ जनता के सम्मान में लग रहे नारे हैं।
कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, नीचे भारतीय जनता पार्टी की सरकार, और ऊपर मोदी सरकार, यह दोनों डबल इंजन की सरकार मिलकर मध्य प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएगी। आप सभी हर बूथ से आए हुए कार्यकर्ता हैं। मैं आप सभी को एक बात कहने आया हूं कि, भाजपा को चुनाव कभी भी मंच पर बैठे हुए नेता नहीं जीता सकते हैं। भाजपा को कौन चुनाव जीता सकता है, भाजपा को चुनाव, मेरे बूथ में बैठा हुआ कार्यकर्ता जीता सकता है। यहां से संकल्प ठान कर जाइये कि मध्य प्रदेश में 2023 में विजय के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर प्रचंड बहुमत के साथ कमल फूल की सरकार बनानी है, और 2024 में 19 की 19 सीटें जीता कर तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 का आगाज, इंदौर में BJP कार्यकर्ताओं से अमित शाह ने कही ये बात
-
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए -
Indore Fire News: इंदौर में कैसे हुआ EV कार से खौफनाक हादसा? जानिए पूरी खबर, PM मोदी ने किया मुआवजा ऐलान -
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
Indore Fire Tragedy: इंदौर में मौत का तांडव, ब्रजेश्वरी एनेक्से के घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जलकर मौत -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications