MP Assembly Election 2023 का आगाज, इंदौर में BJP कार्यकर्ताओं से अमित शाह ने कही ये बात
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच इंदौर से बीजेपी के बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज किया गया, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर में आयोजित बूथ सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प भी दिलवाया है।
सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा दो में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की, मैं पूरे देश भर में घुमा हूं, राष्ट्रीय अध्यक्ष था तब भी, आज भी, पूरे देश भर में सबसे अच्छा संगठन अगर कोई एक प्रदेश में है तो वह मेरे और आपके मध्य प्रदेश के अंदर है, और मध्य प्रदेश के संगठन के गढ़ने में कुशाभाऊ ने दधीचि की तरह अपनी हड्डियां गलाई हैं। मध्य प्रदेश के हर गांव में हर बूथ में कमल का निशान और भारत माता की जय के जय कारे देखने मिलते हैं, राजमाता जी ने भी पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो इसके लिए राजमाता साहब ने अपने राजघराने की भी मर्यादा ना रखते हुए गांव-गांव गली-गली जाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया। अमित शाह ने कहा की, मैं सभी कार्यकर्ताओं को आवान करने आया हूं एक प्रकार से 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव की शुरुआत होने जा रही है। पूरे मध्यप्रदेश में हर संभाग में इसी तरह के सम्मेलन होने हैं, और मध्य प्रदेश में सबसे पहला सम्मेलन मेरे मालवा प्रदेश के अंदर हो रहा है, आज मैं एयरपोर्ट से यहां आ रहा था, यहां आप जितने कार्यकर्ता हो उससे ज्यादा कार्यकर्ता रोड के दोनों ओर खड़े हुए दिखाई दे रहे थे।
अमित शाह ने कही ये बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, नीचे भारतीय जनता पार्टी की सरकार, और ऊपर मोदी सरकार, यह दोनों डबल इंजन की सरकार मिलकर मध्य प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएगी। आप सभी हर बूथ से आए हुए कार्यकर्ता हैं। मैं आप सभी को एक बात कहने आया हूं कि, भाजपा को चुनाव कभी भी मंच पर बैठे हुए नेता नहीं जीता सकते हैं। भाजपा को कौन चुनाव जीता सकता है, भाजपा को चुनाव, मेरे बूथ में बैठा हुआ कार्यकर्ता जीता सकता है। यहां से संकल्प ठान कर जाइये कि मध्य प्रदेश में 2023 में विजय के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर प्रचंड बहुमत के साथ कमल फूल की सरकार बनानी है, और 2024 में 19 की 19 सीटें जीता कर तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।
ये भी पढ़े- Amit Shah के इंदौर दौरे की तैयारी, इन स्थानों पर नहीं उड़ सकेंगे ड्रोन












Click it and Unblock the Notifications