Ambedkar Jayanti 2023 पर CM Shivraj ने महेश्वर को दी सौगात, राज्यपाल ने कही ये बात
खरगोन जिले के महेश्वर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह एवं लाड़ली बहना सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए.

Recommended Video

राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खरगोन जिले के महेश्वर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह एवं लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने 12 करोड़ 19 लाख 18 हजार रूपये के अधो-संरचना विकास कार्य-मातमूर और 10 करोड़ की लागत वाले 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डलेश्वर का 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ वितरित किए।
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कही ये बात
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ के संकल्प से निरंतर बहन-बेटियाँ सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मैंने मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले घूमे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जनता की खुशहाली के लिए हर जगह अद्भुत कार्य हो रहे हैं, जिन्हें मैं गिना नहीं सकता। बहन-बेटियों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश में अनेक योजनाएँ संचालित हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना अनूठी योजनाएँ हैं। राज्यपाल ने कहा कि, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान रूपी अमूल्य उपहार दिया। हमें उनके जीवन चरित्र का अनुकरण कर मध्यप्रदेश को आगे ले जाना है।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार चल रही है। आज उनकी 132वीं जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ। हम उनके द्वारा बनाए गए संविधान और दिए गए सामाजिक न्याय के आदर्शों पर चल कर प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के पंच-तीर्थ स्थलों को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में जोड़ा जाएगा। मऊ में साढ़े 3 एकड़ भूमि पर धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Ambedkar Jayanti 2023: Mhow पहुंचे CM Shivraj और राज्यपाल, बाबा साहेब को किया नमन












Click it and Unblock the Notifications