Ambedkar Jayanti 2023: Mhow पहुंचे CM Shivraj और राज्यपाल, बाबा साहेब को किया नमन
महू में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर मुख्य समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल हुए.

Recommended Video

Mhow में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई जा रही है। महू में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर मुख्य समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, तो वहीं सुबह से ही बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी अंबेडकर स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी महू पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, और स्मारक पर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बाबा साहेब को किया नमन
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, देशभर से पधारे मेरे प्रिय बहनों-भाइयों, भांजे-भांजियों आप सभी का डॉक्टर अंबेडकर नगर में ह्रदय से स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं, आज बाबा साहेब जो हमारे संविधान निर्माता हैं, आज उनका जन्मदिन है, एक ऐसे महापुरुष, जिन्होंने भारत को संविधान दिया। एक जमाना था, जब यहां स्मारक नहीं था, मुझे यह कहते हुए गर्व है कि, यह सौभाग्य हमको मिला, भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मिला की बाबा साहब का यहां भव्य स्मारक बनकर तैयार हुआ। आज गवर्नर साहब ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का भी अनावरण किया है।
सीएम शिवराज ने किया खास एलान
सीएम शिवराज ने कहा की मेरे भाइयों-बहनों, पहले देश से जो श्रद्धालु आते थे वह अपना भोजन साथ लाते थे, सामान साथ लाते थे, लेकिन हमने बाबा साहेब आंबेडकर महाकुंभ प्रारंभ किया, और यह कोशिश की कि आने वाले जो हमारे अतिथि हैं, जो श्रद्धालु हैं, उनके भोजन की उनके विश्राम की सभी व्यवस्था ठीक से कर सकें, इसलिए मैं तो आयोजक के रूप में आप सभी का हदय से स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं। इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पिछली बार आपने मांग की थी कि यहां धर्मशाला या गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाए, इसके लिए रक्षा विभाग ने 3.5 एकड़ जमीन के लिए एनओसी दी है, यह जमीन हमने समिति को देने का फैसला किया है। मैं जमीन के कागज आपको सौंप रहा हूं। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीर्थ दर्शन योजना में बाबा साहेब आंबेडकर के पंच तीर्थों को शामिल करने का ऐलान भी किया है।
ये भी पढ़े- Ambedkar Jayanti 2023: Mhow में अंबेडकर जन्मस्थली पर अनुयायियों का जमावड़ा, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि












Click it and Unblock the Notifications