Ambedkar Jayanti 2023: Mhow में अंबेडकर जन्मस्थली पर अनुयायियों का जमावड़ा, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

महू स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर मुख्य समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों से अनुयायी शामिल होने आए हैं.

indore

Recommended Video

      CM शिवराज ने किया अंबेडकर को नमन, महू को मिली तीन बड़ी सौगातें

      मध्य प्रदेश के महू में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई जा रही है। महू में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर मुख्य समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, तो वहीं सुबह से ही बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी अंबेडकर स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। गुरुवार रात बौद्ध भिक्षुओं ने अंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने वंदना की तो वहीं समता सैनिक दल और अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के सदस्यों ने रात 12 बजते ही बाबासाहेब को सलामी दी।

      कमलनाथ ने किया बाबा साहेब को नमन

      डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू पहुंचने वाले नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शामिल रहे, जहां कमलनाथ सुबह लगभग 11 बजे अंबेडकर जन्मस्थली पहुंचे, और स्मारक पर नमन कर बाबा साहेब को याद किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद समेत तमाम नेताओं के अंबेडकर जन्मस्थली पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

      कैलाश विजयवर्गीय ने किया नमन

      अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म स्थली पर पहुंचने वाले नेताओं में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल रहा, जहां कैलाश विजयवर्गीय सबसे पहले महू स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की जन्म स्थली पर पहुंचे, और स्मारक पर नमन किया। साथ ही उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब को याद किया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान के भी महू पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

      अनुयायियों के लिए की व्यवस्था

      डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हैं। श्रद्धालुओं को भोजन के रूप में सब्जी, पुरी, नुक्ती, खिचड़ी आदि परोसे गए। भोजन वितरण के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की टीम लगायी गई है। साफ-सफाई के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए भी जगह-जगह व्यापक व्यवस्थाएं हैं। पूरे डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में उत्साह और उत्सव का वातावरण है। श्रद्धालुओं के लिए डॉ. अंबेडकर नगर (महू) के विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्थाएं की गई है।

      ये भी पढ़े- Ambedkar Jayanti 2023 की तैयारी, Mhow आने वालों के लिए रहेंगी खास व्यवस्थाएं

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+