Amarnath yatra 2023: बड़वानी के डॉक्टर ने दिखाया सेवा का जज्बा,श्रद्धालुओं को दे रहे इलाज की सुविधा
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों अमरनाथ यात्रा का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश के भी तमाम लोग और संस्थाएं अपनी अपनी सेवाएं देते नजर आ रहे हैं। यह सभी संगठन और संस्थाएं अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे हैं, जहां इंदौर से रवाना हुए कुछ लोग भंडारे में अपनी सेवा दे रहे हैं, और स्वच्छता का काम देख रहे हैं, तो वहीं पान समेल के चिकित्सा अधिकारी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधित कार्यों को देख रहे हैं।
पान समेल से अमरनाथ गए चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद किराडे अमरनाथ यात्रा के दौरान जिन भी श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है उनकी समस्या का निराकरण कर रहे हैं, जहां वे श्रद्धालुओं को आकस्मिक चिकित्सा सेवा प्रदान करते नजर आ रहे हैं। वहीं श्रद्धालुगण भी किराड़े की सेवा की सराहना कर रहे हैं।

सेवा की अद्भुत मिसाल बने डॉ. किराडे
विकासखंड पानसेमल के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद किराडे अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिन-रात जुटे हैं। डॉ. किराड़े चंदनबाड़ी जम्मू कश्मीर में रहकर अमरनाथ यात्रियों के लिए सेवा भावना से कार्य कर रहे हैं। पवित्र गुफा से लौटते समय 69 वर्षीय मध्यप्रदेश के डिंडोरी के रहने वाले नारायण टीकाराम राठौर को सांस लेने में तकलीफ हुई। ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा तब मायोकार्डियल इनफेक्शन दिखाई दिया। तुरंत डॉ. किराडे ने सीपीआर देते हुए उनकी जान बचाकर हायर सेंटर पर रवाना किया।
लोगों की मदद कर रहे डॉ. किराड़े
डॉ. किराडे अमरनाथ यात्रियों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक मिसाल सिद्ध हो रहे हैं। पानसेमल विकासखंड के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद किराडे अपनी सेवाओं के लिए क्षेत्र में भी जाने जाते हैं। वहीं अमरनाथ यात्रियों के लिए जम्मू के चंदनबाड़ी में अपनी सेवाएं देकर स्वास्थ्य की दृष्टि से तकलीफ में फंसे यात्रियों की जान बचाने में अपना योगदान कर रहे हैं। डॉ. अरविंद किराडे के सेवा भाव को लेकर क्षेत्र के सभी लोगों ने प्रशंसा की है, और इस अच्छे कार्य के लिए उन्होंने डॉ. अरविंद किराडे को बधाई भी दी।
ये भी पढ़े- Indore news: CM Shivraj ने संघ पदाधिकारियों से की मुलाकात, अर्चना कार्यालय पर चला बैठकों का दौर












Click it and Unblock the Notifications