फेरी वाले ने किया कमाल, जानिए 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में हिंदुस्तान को हंसाने वाले अख्तर की दास्तां

इंदौर, 1 जुलाई: कहते हैं मंजिले उन्ही को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। जी हां, इन्हीं पंक्तियों को साकार कर दिखाया है इंदौर के रहने वाले अख्तर हिंदुस्तानी ने, अख्तर इन दिनों टीवी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में जगह बनाते हुए सुपर स्टार्स की तारीफें पा रहे हैं। एक वक्त था जब अख्तर गली मोहल्ले जाकर तेरी लगाते थे, और सामान बेच कर अपना गुजारा करते थे। वहीं अब अख्तर की अलग-अलग तरह की परफॉर्मेंस देखकर शो के जज भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं अख्तर हमेशा से ही संघर्ष करने पर भरोसा रखते हैं, जहां उन्होंने अपने जीवन में खूब संघर्ष किया है।

जमकर किया संघर्ष अब मिली पहचान

जमकर किया संघर्ष अब मिली पहचान

अख्तर हिंदुस्तानी ने अपने जीवन में शुरू से ही खूब संघर्ष किया है, जहां लगभग 52 साल के हो चुके अख्तर हिंदुस्तानी साल 1984 से लेखन और कॉमेडी का कार्य कर रहे हैं। अब तक हिंदुस्तानी ने हजारों कवि सम्मेलनों और कॉमेडी शो में हिस्सा लिया है, लेकिन अब उन्हें असली पहचान मिल रही है। अख्तर हिंदुस्तानी मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फेरी लगाकर सामान बेचने का काम किया करते हैं, जहां वे फेरी लगाकर 10 से लेकर 50 रुपए तक का सामान भी बेचते हैं। (फोटो साभार- कलर्स टीवी)

राजवाड़ा इलाके में बेचते हैं इमिटेशन ज्वेलरी

राजवाड़ा इलाके में बेचते हैं इमिटेशन ज्वेलरी

टीवी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में धमाल मचाने वाले अख्तर हिंदुस्तानी इंदौर के राजवाड़ा पर फेरी लगाकर इमिटेशन ज्वेलरी बेचने का काम करते हैं। अख्तर की इसी कमाई से उनके परिवार का पेट पलता है। अख्तर के परिवार के लोग भी पहले ठेला लगा कर ही अपना पेट भरा करते थे, जहां इसी काम को आगे बढ़ाते हुए अख्तर भी शहर के मध्य राजवाड़ा में इमिटेशन ज्वेलरी का ठेला लगाते हैं, लेकिन अब अख्तर इंदौर का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी रोशन कर रहे हैं, जहां वे लोगों को हंसाने का खूब काम कर रहे हैं। (फोटो साभार- कलर्स टीवी)

टीवी शो के जज कर रहे हैं अख्तर की जमकर तारीफ

टीवी शो के जज कर रहे हैं अख्तर की जमकर तारीफ

टीवी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में धूम मचा रहे अख्तर हिंदुस्तानी की शो के जज भी जमकर तारीफ कर रहे हैं, जहां इस शो में बतौर जज काम कर रहे शेखर सुमन और अर्चना पूरन सिंह ने अख्तर हिंदुस्तानी की प्रतिभा की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं यह दोनों जज अख्तर हिंदुस्तानी को खूब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। (फोटो साभार- कलर्स टीवी)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+