MP news: समय पर स्कूल पहुंच जाएं टीचर्स, वरना कटेगी सीधे 7 दिन की सैलेरी
खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने शुक्रवार को शिक्षा से जुड़े विभागों की लंबी और विस्तृत समीक्षा करते हुए क्लास ली। परीक्षा परिणामों से लेकर निर्माण कार्य और जानकारी तथा विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ देने में भी विभागों द्वारा उल्लेखनीय कार्य नहीं किया गया।
साथ ही गत दिनों कसरावद जनपद में हुए मामलें को लेकर शिक्षा अधिकारी हेमेंद्र वडनेरकर को बड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ा। उन्हें लेखापाल द्वारा अन्य खातों में किये गए राशि के भुगतान वाले प्रकरण में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराने पर फंटकार लगाई। ढाई घंटे चली बैठक में विस्तार से हर एक कार्य की गहन समीक्षा की गई।

यह कार्य प्राथमिकता से करना होगा
बैठक के दौरान कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक सभी बीईओ बीआरसी स्कूलों की जांच करेंगे। जांच के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की दर्ज संख्या व निरीक्षण के दौरान उनकी उपस्थिति की संख्या, सुबह 10ः30 बजे से शाम 5 बजे तक शिक्षकों की उपस्थिति व उनके साथ ग्रुप फ़ोटो, अनुपस्थित पाये जाने पर शिक्षकों का 7 दिन का वेतन कांटा जाएगा। साथ ही वेतन कांटने का प्रस्ताव उसी दिन कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा डीपीसी के सहायक यंत्री और उपयंत्रियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र में कोई गड़बड़ी हुई तो डीईओ, डीपीसी और सहायक आयुक्त जिम्मेदार होंगे। वहीं बड़वाह, भीकनगांव और महेश्वर के बीआरसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
इस बात पर भी नाराज हुए कलेक्टर
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने नगरीय निकायों में एमपीयूडीसी द्वारा किये जा रहे अमृत योजना और सीवरेज के कार्यों में हुई देरी से बहुत नाराजगी दिखाई है। उन्होंने निर्माण कार्याें की अवधि और आज वर्तमान की स्थिति को देखते हुए कहा कि, शासन द्वारा आपकी जरूरत के अनुसार राशि दी गई, लेकिन नागरिकों की आवश्यकतानुसार कार्य नहीं हुआ है। शासन ने लोगों को सुविधा देने के लिए समय दिया था लेकिन कंपनी इस मामले में फैल हुई है। शुक्रवार को कलेक्टर वर्मा नगरीय निकायों में अमृत योजना, सीवरेज और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान कंपनी के ठेकेदारों और एमपीयूडीसी के अधिकारी रोहित मालवीया के निरीक्षण कार्याें से काफी नाराजगी व्यक्त की है।
ये भी पढ़े- MP की आर्थिक राजधानी में CM सीखो कमाओं योजना, 5 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग












Click it and Unblock the Notifications