MP की आर्थिक राजधानी में CM सीखो कमाओं योजना, 5 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष पहल पर लागू की गई मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना का इंदौर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अभी तक एक हजार 440 इकाईयों ने अपना पंजीयन कराया है। इन इकाईयों द्वारा लगभग पांच हजार युवाओं को विभिन्न ट्रेड के अंतर्गत प्रशिक्षित करने और उन्हें मानदेय देने के लिये अपनी वेकैन्सी दर्ज कराई है।
इन वैकेन्सी के विरूद्ध युवाओं के आवेदन करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इच्छुक युवा मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना की अधिकृत वेबसाइट www.mmsky.gov.in पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इन योजना में पंजीयन के लिये आधार से समग्र आईडी का ई-केवाईसी सत्यापन होना आवश्यक है।

इन क्षेत्रों में है रिक्तियां
इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अपनी रूचि के कोर्स में प्रशिक्षण ले सकते हैं। युवा अपनी रूचि के कुल 30 कोर्स का ऑपशन दे सकते हैं। बताया गया कि इंदौर में प्राथमिकता वाले 15 सेक्टर में बड़ी संख्या में कपंनियों द्वारा रिक्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें प्रोडक्शन एण्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 979, कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में 773, आईटी-आईईएस क्षेत्र में 386, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 381, अपेरल मेड-अप्स एण्ड होम फर्निशिंग क्षेत्र में 262, मैनेजमेंट एण्ड इंट्रेप्रेन्योशिप एण्ड प्रोफाइल क्षेत्र में 235, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 226, लाइफ साइंस क्षेत्र में 177, फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में 163, ऑटोमोटिव क्षेत्र में 157, इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में 151, अपेरल क्षेत्र में 147, फेब्रिकेशन क्षेत्र में 124, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में 110 और आयरन एण्ड स्टील क्षेत्र में 86 रिक्तियां है।
ऐसा है पूरा प्रोसेस
राज्य शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की नवीन योजना "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (MMSKY)" में पात्र युवाओं के पंजीयन के समय समग्र आई.डी. होना अनिवार्य है। सम्बंधित समग्र आईडी का AADHAR (आधार) से e-KYC सत्यापन भी आवश्यक है। पात्र युवाओं का योजना अंतर्गत पोर्टल पर पंजीयन 4 जुलाई से प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में राज्य शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये है। पात्र युवाओं के समग्र आईडी का eKYC कराए जाने के संबंध में प्रक्रियात्मक अन्य निर्देश जारी किये गये है। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों के लिये परिपत्र जारी किये गये है। समग्र e-KYC के संबंध में तकनीकी सहयोग अथवा कठिनाई को दूर करने हेतु Help Desk का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0755-2700800 तथा ई-मेल [email protected] से सम्पर्क किया जा सकता है। उपरोक्त कार्रवाई के लिये विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश भी दिये गये है।
ये भी पढ़े- MP Assembly election 2023: Indore में इस दिन होगा CM Shivraj का रोड शो, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications