CM Shivraj की घोषणा, ओंकारेश्वर में बनेगा आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय वेदान्त संस्थान

ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत देश भर से आए साधु-संतों ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरी समेत तमाम साधु-संत मौजूद रहे।

प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और तमाम साधु-संत स्थाई एलीवेटर से 75 फीट ऊपर पहुंचे, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधु-संतों ने पूजा के बाद प्रतिमा की परिक्रमा की है। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में लगभग 5 हजार से ज्यादा साधु-संत शामिल होने आए हैं।

Khargone

सीएम शिवराज ने कही ये बात

प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज जो कुछ हो रहा है वो व्यक्ति या शासन नहीं, स्वयं आदि शंकराचार्य जी महाराज की कृपा से हो रहा है। एकात्‍म धाम पूरी दुनिया को शांति का संदेश देकर, सही दिशा दिखाएगा, जिससे लोग अपने जीवन को धन्‍य बना पाएंगे। ओंकारेश्वर की पवित्र भूमि पर आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय वेदान्त संस्थान बनेगा, जहाँ अद्वैत की शिक्षा लेने देश एवं दुनिया भर से विद्यार्थी आयेंगे और ये अद्वैत में दीक्षित होकर विश्व में शांति की स्थापना करेंगे।

'स्टैचू ऑफ वननेस' नाम दिया गया

आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगभग 10 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देगी, जिस प्लेटफॉर्म पर प्रतिमा स्थापित की गई है उसकी ऊंचाई लगभग 75 फीट है। इस प्रतिमा निर्माण का काम पिछले कई दिनों से जारी था, जो अब अंतिम चरण है। ओंकारेश्वर में स्थापित भगवान शंकराचार्य के प्रतिमा 198 करोड़ की लागत से लगभग 2 सालों में तैयार की गई है। इस प्रतिमा को 'स्टैचू ऑफ वननेस' का नाम दिया गया है। संभवत: यह मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रोजेक्ट की लागत कुल 2200 करोड़ रुपए रखी गई है।

ये भी पढ़े- MP news: 10 किमी दूर से दिखेंगे आदिगुरु शंकराचार्य, 2 सालों में तैयार हुई 198 करोड़ की लागत से बनी प्रतिमा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+