MP : गरबा देखने गई मासूम के सिर से निकलने लगा खून, सिटी स्कैन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
इंदौर, 5 अक्टूबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपने परिवार के साथ गरबा देखने पहुंची 11 साल की मासूम के सिर से खून निकलने लगा। मासूम के सिर से खून निकलता देख परिजन भी घबरा गए, जहां तत्काल मासूम को अस्पताल ले जाया गया। उधर, अस्पताल में मासूम की मौत हो गई। वहीं मासूम के सिर का सीटी स्कैन करने पर गोली लगने की बात सामने आई है, जहां अब मासूम के परिजनों में गुस्सा है, तो वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। यह गोली कहां से आकर लगी, और किसने यह गोली चलाई इसे लेकर जांच की जा रही है, जहां अब सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

इंदौर में हुआ दर्दनाक हादसा
इंदौर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां छोटे भाई और मम्मी के साथ गरबा देखने के दौरान 11 साल की मासूम बच्ची के सिर में गोली लगने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई, परिजनों को सिटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद घटना की जानकारी लगी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। यह पूरा घटनाक्रम हीरा नगर थाना क्षेत्र के मां शारदा नगर का है।
कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
11 वर्ष की मासूम अपने परिवार के साथ गरबा देख रही थी। अचानक सर में कोई चीज आकर लग जाने के बाद काफी खून बहने लगा, और परिजन बच्ची को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर की मेडिकल सिटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद परिजन भी हैरान हो गए, जहां बच्ची के सिर में गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस को सूचना के बाद मौके पर पहुंची, जहां शव को बरामद कर पीएम के लिए एम.वाय अस्पताल भिजवाया।वहीं पीएम रिपोर्ट और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।











Click it and Unblock the Notifications