Indore news: बिना टिकट के चुनावी यात्राओं पर निकले आकाश विजयवर्गीय, इन विधानसभाओं में दिखा दम
MP Assembly Election 2023 को लेकर BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता अब अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां दोनों ही दलों के नेता अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार- प्रसार कर रहे हैं। वहीं अब जैसे जैसे चुनाव के लिए मतदान की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे प्रचार-प्रसार का सिलसिला गिरफ्तार पकड़ रहा है।
सियासत के गढ़ इंदौर से अबकी बार BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट नहीं मिला है, जिसके बाद अब आकाश विजयवर्गीय अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर बतौर स्टार प्रचारक रोड शो और जनसभा करते नजर आ रहे हैं।

आकाश का विकास प्लान तैयार
इंदौर के विधानसभा क्षेत्र 3 में आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड क्रमांक 62 में भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में आकाश विजयवर्गीय ने लोगों से क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला को भारी बहुमत से विजय बनाने का आशीर्वाद मांगा, उन्होंने कहा की, क्षेत्र 1 से कैलाश विजयवर्गीय भी चुन कर आ रहे है उनका भी प्रत्यक्ष रूप से सहयोग हमें इंदौर, भोपाल विकास कार्यों के लिए मिलेगा, जिससे कि इंदौर शहर और क्षेत्र 3 के विकास के कार्यों में और गति आएगी। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मैंने और गोलू भैया ने प्लानिंग कर ली है। इस विधानसभा के विकास की 1 भी फाइल नहीं रुकने देंगे और विकास की गति 2 गुना करेंगे।
पिता के लिए संभाला मैदान
आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 में पिता कैलाश विजयवर्गीय के लिए चुनाव प्रचार का मैदान संभाला हुआ है। जहां लगातार आकाश विजयवर्गीय जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं आकाश विजयवर्गीय विधानसभा तीन और विधानसभा एक में अपना दम दिखा रहे हैं, जहां दिनों दोनों विधानसभाओं में आकाश विजयवर्गीय समय-समय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करते भी नजर आते हैं। वहीं आकाश विजयवर्गीय की लगातार बढ़ती लोकप्रियता उन्हें इंदौर में स्टार प्रचारक बना रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: सियासत के पिच पर आकाश विजयवर्गीय की शानदार बैटिंग, BJP ने दिया विराट रोल












Click it and Unblock the Notifications