Indore news: सियासत के पिच पर आकाश विजयवर्गीय की शानदार बैटिंग, BJP ने दिया विराट रोल
MP Assembly Election 2023 एक तरफ देश और दुनिया में जहां क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच देखने मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है। ऐसे में अब स्टेडियम में क्रिकेट के खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं, तो वहीं सियासत के मैदान में दिग्गज बल्ला संभाल रहे हैं। इधर, सियासत के गढ़ इंदौर में BJP नेता आकाश विजयवर्गी भी सियासत के पिच पर शानदार बैटिंग करते नजर आ रहे हैं, जहां आकाश विजयवर्गीय BJP के लिए विराट रोल अदा करते दिखाई दे रहे हैं।
इंदौर की विधानसभा 3 में चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है, जहां लगातार BJP के नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय भी स्टार प्रचारक के तौर पर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। आकाश विजयवर्गीय ने इन दिनों स्टार प्रचारक की भूमिका निभाते हुए विधानसभा 3 के अलग-अलग वार्डों में BJP प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। साथ ही वह जनता से गोलू शुक्ला के लिए समर्थन भी मांग रहे हैं।

रोड शो कर रहे आकाश
शहर के वार्ड क्रमांक 59 में क्षेत्र 3 के BJP प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान आकाश विजयवर्गीय के साथ यश शुक्ला और पार्षद रुपारी पेंढरकर पूरे समय मौजूद रहे। इस दौरान आकाश विजयवर्गीय ने लोगों से क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला को भारी बहुमत से विजय बनाने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि, हमारे बीच सरल, सहज, मृदुभाषी और आसानी से उपलब्ध गोलू शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र 3 का प्रत्याशी बनाया है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की विकास का जो मॉडल हमने स्टार्ट किया था, उसे और आगे तक ले जाने के लिए आप सभी से निवेदन करने आया हूं कि भाजपा को आशीर्वाद दे जिससे कि हम विकास निरंतर करते रहे, जब तक हर-हर के जीवन में सुख समृद्धि और शांति स्थापित नहीं होती भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्य करती रहेगी।
जनता ने किया जोरदार स्वागत
क्षेत्र वासियों ने आकाश विजयवर्गीय का ढोल ताशे, हार फूल और पटाखों से आतिशबाजी कर गर्म जोशी से स्वागत किया। वहीं आकाश विजयवर्गीय भी हर व्यक्ति से बड़ी आत्मीयता से मिले। गौरतलब है की आकाश विजयवर्गीय क्षेत्र क्रमांक 1 और क्षेत्र तीन में लगातार भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क, रोड शो एवं बैठके कर रहे हैं। वार्ड 59 के रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे। वही आने वाले दिनों में भी आकाश विजयवर्गीय इसी तरह अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर BJP प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में रोड शो सभा करते नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- BJP जो बोलती है, वो करके दिखाती है...मंत्री तुलसी सिलावट ने दिया कामकाज का हिसाब












Click it and Unblock the Notifications