Indore news: आकाश विजयवर्गीय का एक्टिव अंदाज, विधानसभा-1 की जनता के साथ विकास की बात
विधानसभा 1 के वार्ड क्र.1 मे सम्माननीय पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम,समर्थन व जनता जनार्धन के आशीर्वाद से विधानसभा मे प्रचंड मतो से मिली भाजपा की विजय श्री हेतु प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक आदरणीय कैलाश विजयवर्गीय की ओर से उनके पुत्र एवं पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने सभी को बधाई प्रेषित कर उनका आभार व्यक्त किया।
साथ ही वार्ड पार्षद को साथ लेकर वार्ड मे दौरा व शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं, रहवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं के लिखित आवेदन लेकर उनके शीघ्र निराकरण हेतु उपस्थित निगम अधिकारियों को निर्देशित किया।

आकाश का एक्टिव अंदाज
विधानसभा एक से पिता कैलाश विजयवर्गीय को मिली प्रचंड जीत के बाद अब आकाश विजयवर्गीय एक्टिव नजर आ रहे हैं, जहां वार्ड क्रमांक एक की आभार बैठक के दौरान आकाश का एक्शन अंदाज भी देखने मिला। विधानसभा एक के वार्ड क्रमांक एक में आयोजित आभार बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रिय विधायक कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र आकाश विजयवर्गीय का एक्शन अंदाज देखने मिला, जहां बैठक के दौरान आकाश ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हम हर वार्ड में जाकर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे.
ये भी पढ़े- Indore news: मेट्रो में बाधक पेड़ों का होगा ट्रांसप्लांट, कब तक यात्री कर सकेंगे सफर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications