Indore news: मेट्रो में बाधक पेड़ों का होगा ट्रांसप्लांट, कब तक यात्री कर सकेंगे सफर, जानिए
इंदौर में आयुक्त एवं अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मेट्रो, हर्षिका सिंह द्वारा नगर निगम कार्यालय में इन्दौर मेट्रो रेल निर्माण परियोजना के निगम से संबंधित कार्यो के लिए निगम अधिकारियो तथा मेट्रो के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई, तथा निगम से संबंधित कार्यो के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
आयुक्त एवं अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मेट्रो, हर्षिका सिंह द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान निगम से संबंधित कार्यो के लिए निगम अधिकारियों एवं मेट्रो अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रुप से निरीक्षण कर कार्यो को करने के संबंध में मेट्रो रुट पर आने वाले पेडों का ट्रांसप्लान्ट हेतु वृक्ष प्रत्यारोपण अनुमति, मेट्रो स्टेशन पर पानी की व्यवस्था, सीवरेज लाईन, डिवाईडर पर लगे विद्युत पोल हटाने की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई तथा मेट्रो स्टेशनों पर पानी एवं सीवरेज व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये। वहीं अब जल्द ही मेट्रो का काम पूरा होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद यात्री मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेंगे.

आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि, इन्दौर मेट्रो रेल निर्माण परियोजना के स्टेशनों पर पर्याप्त रुप से पानी की व्यवस्था तथा सीवरेज सिस्टम व सिवरेज के निराकरण के लिए प्लान तैयार करें। इसके साथ ही समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त एवं अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मेट्रो, हर्षिका सिंह द्वारा मेट्रो के अधिकारियों को मेट्रो स्टेशनों को ग्रीन और सस्टेनेबल बनाने पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
बैठक में इन्दौर मेट्रो रेल निर्माण परियोजना हेतु आई.डी.ए. स्कीम नं. 94 रिंगरोड, रोबोट चैराहे एवं खजराना चौराहा के समीप आंशिक भूमि पर निर्माण हेतु कार्य करने की अनुमति भी चाही गई तथा इन्दौर मेट्रो रेल परियोजना के लिए गांधी नगर में बने डिपो के सीवरेज सिस्टम के संबंध में भी चर्चा की गई तथा आयुक्त द्वारा इस संबंध में कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- MP News: ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, जल्द सामान्य होंगे हालात












Click it and Unblock the Notifications