इंदौर: कोरोना से संक्रमित एक और डॉक्टर ने तोड़ा दम, 27 पहुंचा आंकड़ा

इंदौर। देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक और डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने की इसकी पुष्टि की। इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती डॉ.ओमप्रकाश चौहान की मौत हुई है। वह इंदौर में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे। बता दें, इंदौर में अब तक 235 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 27 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें दो डॉक्‍टर भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। इनमें से अब तक 37 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

65 साल के डॉक्टर की मौत

65 साल के डॉक्टर की मौत

सीएमएचओ डाॅ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे ब्रह्मबाग निवासी 65 साल के डॉक्टर और पूर्व जिला आयुष अधिकारी की मौत हो गई। वे धार में तैनात रहे। वर्तमान में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे। दो दिन पहले उन्हें अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इसके पहले इनका सात दिन तक निजी अस्पताल में इलाज चला। दो दिन पहले इनकी पाॅजिटिव रिपोर्ट आई थी। किसी भी प्रकार की कांटेक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। संभवत: अपने क्लीनिक में किसी मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे। इससे पहले इंदाैर में ही गुरुवार सुबह रूपराम नगर में रहने वाले 62 वर्षीय डाॅ. शत्रुघ्न पंजवानी की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी। वे जनरल फिजिशियन थे और प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। एमजीएम अस्पताल ने बुधवार रात काेविड-19 के मरीजाें की सूची जारी की थी, जिसमें डाॅ. पंजवानी का भी नाम था। उनमें काेराेना के लक्षण थे, लेकिन प्रशासन काे अभी पता नहीं चला है कि उन्हें संक्रमण कैसे हुआ।

Recommended Video

    Coronavirus : Indore में Doctor की मौत, Corona से India में 166 की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या 463

    मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या 463

    मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। इनमें से अब तक 37 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुरैना में अभी तक 13 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उज्जैन में 16 पॉजिटिव मरीज में से 5 की मौत हो चुकी है। जबलपुर में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 9 है और 4 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा ग्वालियर में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 6 है और 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शिवपुरी में 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि एक मरीज स्वस्थ हो चुका है। खरगोन में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से दो की मौत हो गई है। इसी तरह छिंदवाड़ा में भी 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में​ से एक ने दम तोड़ दिया है। बड़वानी में 14 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। विदिशा में 12, होशंगाबाद में 6, बैतूल में 1, रायसेन में 1, श्योपुर में 2, धार में 1, खंडवा में 5, देवास में 3, सागर में 1 और शाजापुर में 1 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

    देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 896 केस, 37 मौतें

    देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 896 केस, 37 मौतें

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से संक्रमण के 896 नए केस सामने आए हैं और 37 मौतें हुई हैं। भारत में एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के मामलों में में ये सबसे बड़ा उछाल है। देश में कोरोना वायरस के 6761 केस हो गए हैं। इनमें से 6039 का इलाज चल रहा है और 516 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं अब तक देश में 206 मौत कोरोना से हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 48 घंटे में देश में 1487 नए केस आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+