MP news: 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित, कुछ ऐसा रहा इंदौर संभाग का परिणाम
मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, इंदौर संभाग में पांचवीं की बोर्ड परीक्षा में 89% छात्र छात्राएं पास हुए हैं तो वहीं आठवीं कक्षा की परीक्षा में 81.2% छात्र छात्राएं पास हुए हैं।

मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, जहां 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की, सुबह से ही बच्चों में रिजल्ट को लेकर उत्साह नजर आ रहा था, जहां बड़ी संख्या में बच्चे ऑनलाइन सेंटर्स पर दिखाई पड़ रहे थे। वहीं दोपहर 12:30 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की ओर से 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए। 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय और अशासकीय स्कूलों के लगभग 24 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
कुछ तरह आयोजित हुई परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल के पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने बाजी मारी है, जहां पांचवी में 82% विद्यार्थी पास हुए हैं तो वहीं आठवीं में 76% विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। पिछले साल की बात करें तो पांचवी का परीक्षा परिणाम 90% था, जिसमें इस साल 7% की गिरावट दर्ज की गई है। बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न पर आयोजित हुई पांचवी और आठवीं परीक्षा में 24 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जहां पांचवी कक्षा की परीक्षा 24 मार्च से 3 अप्रैल के बीच तो वहीं आठवीं कक्षा की परीक्षा 23 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
ऐसा रहा इंदौर संभाग का रिजल्ट
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की बात करें तो इंदौर संभाग में पांचवीं की बोर्ड परीक्षा में 89% छात्र छात्राएं पास हुए हैं तो वहीं आठवीं कक्षा की परीक्षा में 81.2% छात्र छात्राएं पास हुए हैं।परीक्षार्थी अपना रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र की अधिकृत वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्रों को सबसे पहले वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर 5वीं-8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एमपी बोर्ड पांचवी-आठवीं का परिणाम प्रदर्शित होगा।
ये भी पढ़े- MP Board Result 2023: 5वीं-8वीं क्लास के परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म, यहां चेक करें रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications