वाह रे नौकरी! 25 साल की नौकरी में 21 साल तक छुट्टी
इंदौर। सरकारी स्कूलों से टीचरों का गायब होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन टीचर अगर-सालों-साल के लिए गायब हो जाए तो चौंकने की बात है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंदौर के एक सरकारी स्कूल के 4 शिक्षक 21 सालों से छुट्टी पर है।

एक टीचर तो अपनी 25 साल की नौकरी में 21 साल आई ही नहीं। जब इस बात की जानकारी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने फौरन चारों शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेस दे दिया। विभाग ने चारों टीचर्स का इतने लंबे वक्त तक बिना कोई नोटिस दिए गैरहाजिर रहना गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
विभाग ने उन्हें 7 दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा है, अगर वो इन 7 दिनों में नोटिस का जवाब नहीं दे पाते हैं तो विभाग के आदेस के मुताबिक उन्हें पेंशन व बाकी भुगतान भी नहीं मिलेंगे। स्कूल की एक टीचर जो साल 1994 से ही स्कूल नहीं आ रही हैं। वहीं दूसरी साल 2006 से नहीं आ रही हैं।इसके साथ एक टीचर ऐसी है जो साल 2000 से इस स्कूल में नहीं देखी गई हैं। जबकि विजय नगर के गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल की एक टीचर ने साल 2007 से स्कूल में दर्शन नहीं दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications