MP Election: चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतरा 3 साल का नन्हा बच्चा, मासूमियत से जीता जनता का दिल
MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है, जहां लगातार दिग्गक नेता चुनाव प्रचार के मैदान में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच एक 3 साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा अपने पिता के लिए प्रचार करता नजर आ रहा है।
ये वीडियो आगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के बेटे का बताया जा रहा है, जहां वानखेडे का 2 साल का बेटा अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार के मैदान में उतरा है, और जनता से पिता के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 3 साल का बच्चा दिखाई दे रहा है, जहां वह लगातार जनता के बीच पहुंचकर पिता के लिए चुनाव मैदान में वोट के लिए अपील कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्चे के गले में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा वाला दुपट्टा डला हुआ है। साथ ही वह अपने परिजनों की सहायता से जनता से मिलते हुए वोट मांग रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के बेटे रिदित गांव-गांव जाकर अपने पिता के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
Recommended Video
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और मतदान की अपील कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस के दिग्गज नेता भी लगातार चुनाव मैदान संभलते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस के बड़े नेताओं की रैलियां और जनसभाओं का सिलसिला भी जारी है। वहीं आने वाले दिनों में कांग्रेस के प्रचार-प्रसार का सिलसिला रफ्तार पकड़ेगा, जहां लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव मैदान में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- MP Election: चुनावी सभा में कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को भेंट किया खाली गुलदस्ता, मिला ऐसा रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications