MP Election: चुनावी सभा में कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को भेंट किया खाली गुलदस्ता, मिला ऐसा रिएक्शन

MP Assembly Election 2023 के मद्दे नजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक दिवसीय इंदौर दौरे पर आई थी, जहां उन्होंने इंदौर में जनसभा को संबोधित किया। वहीं इस जनसभा में कांग्रेस नेता की ओर से प्रियंका गांधी को स्वागत में खाली गुलदस्ता भेंट कर दिया गया। वहीं यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही इसे लेकर सियासत शुरू हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव अपनी नेता प्रियंका गांधी को खाली गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं, जहां खाली गुलदस्ता देखकर प्रियंका गांधी भी मुस्कुरा रही है।

Indore

इंदौर में किया सभा को संबोधित

विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मिशन एमपी पर आने का सिलसिला जारी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हुई। यहां उन्होंने विधानसभा 5 में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।कुक्षी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर आईं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ मंच पर विधानसभा 5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल समेत तमान नेता नजर आ रहे थे। शहर के रोबोट चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, आपका शहर देश में सुप्रसिद्ध है। आपने पिछले 18 सालों में अपने शहर में देखा होगा क्या काम किया गया है?, किस तरह की तरक्की आई है?, सरकार की जो नीतियां हैं, उनसे आपको लाभ हुआ है कि नहीं, मैं हमेशा सोचती हूं, आपका जो विवेक है, आपका जो निर्णय है, वह सर्वोपरि है। कुछ भी कहें उसकी तुलना आप अपने जीवन के अनुभव से करें, और अपनी जागरूकता से गहराई में उसे समझने की कोशिश करें।

ये भी पढ़े- MP Election: 'मिशन इंदौर' पर प्रियंका गांधी, सियासत के गढ़ में दिखा कांग्रेस का दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+