MP: शंका होने पर तोड़ा गेट, 2 बच्चों के साथ इस हालत में मिले पति-पत्नी
इंदौर, 23 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के बाणगंगा थाना इलाके में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिले। चारों के शव एक साथ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जान देने वाला यह परिवार भागीरथपुरा इलाके में रहता था। इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, जहां एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि, बच्चों को जहर देने के बाद दंपत्ति ने सुसाइड किया है।

सागर का रहने वाला था युवक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटनाक्रम भागीरथपुरा का है, अमित यादव और उनके परिवार के शव मिले हैं, उनकी पत्नी है टीना, और दो उनके छोटे बच्चे हैं। एक करीब 3 साल का है, और एक करीब डेढ़ साल का है उनके शव शामिल हैं। मर्ग कायम किया है, और उसको जांच में लिया है। प्रारंभिक जानकारी में यह ज्ञात हुआ है कि, मृतक अमित सागर का रहने वाला था, और यहां अपने ससुराल में ही अपने परिवार के साथ रह रहा था, और किसी टेलीफोन कंपनी में काम करते था। कल यह परिवार उज्जैन गया था, और उज्जैन से रात्रि में लौटा था। सुबह देर तक जागने ना जागने के बाद जब परिजनों ने देखा तो बंद कमरे में चारों के शव मिले हैं।
इलाके में फैली सनसनी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 3 लोगों को फांसी नहीं थी, अमित ने फांसी लगाई थी। इन लोगों की मृत्यु कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही परिवार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications