पाक के शॉर्ट रेंज एटमी हथियारों को ध्वस्त करेगी भारत की ये मिसाइल
नई दिल्लीः भारत ने पाकिस्तान से निपटने के लिए पिनाक रॉकेट को कम दूरी वाले परमाणु हथियारों के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। बता दें कुछ समय पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने भारत को धमकी दी थी। पाक पीएम ने कहा था कि उन्होंने छोटी दूरी के परमाणु हथियार विकसित कर ली है।


पाकिस्तान को मात देगी ये मिसाइल
भारत ने पाकिस्तान के पीएम के बयान को गंभीरता से लिया है। मेल टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास पिनाक रॉकेट है, जिसे भारत कम दूरी वाले परमाणु हथियारों के विकल्प के रूप में तैयार कर सकता है। फिलहाल भारत के पास शॉर्ट रेंज वाले परमाणु हथियार नही हैं।

भारत के पिनार रॉकेट को बहुत ताकतवार माना जाता है।
शॉर्ट रेंज में फिलहाल भारत के पास पिनाक रॉकेट है जो दुश्मन की मिसाइल को ढेर कर सकता है। भारत के पिनाक रॉकेट मार्क-II को बहुत ही ताकतवर माना जाता है। एक बार में 12 रॉकेट फायर किए जा सकता हैं वो भी 44 सेकेंड में।

इस रॉकेट में 102 टन उच्च ज्वलनशील विस्फोट का इस्तेमाल किया जाता है
पिनाक रॉकेट को बहुत ही ताकतवर माना जाता है। इस रॉकेट में 102 टन उच्च ज्वलनशील विस्फोट का इस्तेमाल किया जाता है, इसके हमले का असर चार वर्ग किलोमीटर के दायरे में होता है। इस रॉकेट का इस्तेमाल करगिल में इस्तेमाल किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications