Zomato के 'कचरा' वाले ऐड पर बवाल, लोगों ने कहा- 'घोर जातिवादी', विवाद में दिलीप मंडल भी कूदे

Zomato Kachra Campaign: लगान फिल्म के कचरा को लेकर जोमैटो के नए ऐड पर बवाल हो गया। लोगों ने घोर जातिवादी होने का आरोप लगाया है। विवाद को बढ़ता देख कंपनी ने ऐड डिलीट कर दिया।

Zomato Ad Kachra Lagaan Movie

Zomato Kachra Ad Controversy: विश्व पर्यावरण दिवस पर जोमैटो (Zomato) के नए ऐड को लेकर बवाल मच गया। कंपनी को आनन-फानन में ऐड को हटाना पड़ा। दरअसल, जोमैटो ने लगान फिल्म के किरदार 'कचरा' को इस ऐड में प्रयोग किया और दिखाने की कोशिश की कि वो कैसे कचरे को रिसाइकल कर रहे हैं। लगान वाले कचरे को वास्तविक कचरे की तरह दिखाया गया। फिर क्या था सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए और कंपनी की वाट लगा दी। इतना ही नहीं इस विवाद में पत्रकार दिलीप मंडल भी कूद गए और उन्होंने भी कंपनी को नसीहत दे डाली और इस ऐड को घोर जातिवादी बता दिया।

जानें क्यों हुआ विवाद?
दरअसल, लगान फिल्म में कचरा का रोल प्ले करने वाले आदित्य लाखिया को लेकर यह कैंपेन फिल्माया गया। लेकिन कंपनी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि लगान में कचरा एक दलित व्यक्ति का किरदार था और इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस कैंपेन में जोमैटो ने दिखाया कि वो कैसे कचरे को रिसाइकल कर रहे हैं। कैसे इसका सही इस्तेमाल किया जा सके ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो सके। कंपनी ने ऐड में आदित्य को कचरा की भूमिका में लिया है।

जानें क्या है इस ऐड में
आदित्य के किरदार कचरा को वास्तविक कचरे की तरह दिखाया। इस ऐड में दिखाया गया है कि कैसे आदित्य एक जगह टेबल बने हुए हैं। एक जगह तौलिया बने हुए हैं, जिस पर कोई अपनी नाक पोंछ कर जा रहा है। एक जगह लैम्प बने हुए हैं जिसके पास कोई लड़की किताब पढ़ रही है। किसी जगह गमला बने हुए हैं, तो किसी जगह काग। जोमाटो दिखाना चाहता था कि कैसे कचरे को रिसाइकल कर अलग-अलग चीज़ों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिलीप मंडल ने कंपनी को दी चेतावनी
दिलीप मंडल ने Zomato के ऐड को रिट्वीट करते हुए लिखा कि सुनिए आपका विज्ञापन भयंकर रूप से जातिवादी और अपमानजनक है। माफी मांगिए और वापस लीजिए। वरना सैकड़ों मुकदमे होंगे आप पर। पहली गलती तो आशुतोष गोवारिकर से हुई कि दलित करेक्टर का नाम कचरा रखा। अब आप जले पर नमक डाल रहे हो।

जोमैटो की पूरी टीम को बर्खास्त करने की जरूरत: दिलीप मंडल
दिलीप मंडल ने कहा कि धन्यवाद कैंपेन वापस लेने के लिए। आपको अपने क्रिएटिव हेड और पूरी टीम को बर्खास्त करने की जरूरत है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, सामाजिक और लैंगिक विविधता सुनिश्चित करना आवश्यक है। सकारात्मक कार्रवाई के समान एक मॉडल अपनाने पर विचार करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+