Zomato Heroes की मदद से बांट रहा खुशियां, व्हीलचेयर पर डिलिवरी ब्वॉय का हौसला देखकर चमक उठेंगी आंखें, VIDEO
जोमैटो अपने हीरो जैसे कर्मचारियों को खुशियां बांट रहा है। हीरो और खुशियां बांटने की बात इसलिए क्योंकि किसी की भूख मिटाने यानी खाना खिलाने से बेहतर खुशी शायद ही कोई दूसरी होती है। खास तौर पर जब आप शारीरिक रूप से अलग हों।

Zomato Heroes की मदद से लाखों लोगों के बीच खुशियां बांटने के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने के लिए जोमैटो के साथ हजारों कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जो शारीरिक रूप से PWD कैटेगरी में गिने जाते हैं। हालांकि, डिसेबिलिटी के बावजूद इनका हौसला ऐसा है जो देखने-सुनने वालों को इंस्पायर करता है। ऐसे ही एक डिलिवरी ब्वॉय को व्हीलचेयर पर मुस्कुराते देखा गया।

डिलिवरी ब्वॉय का पीछा करते हिमांशु
हिमांशु नाम के ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर जोमैटो के दिव्यांग डिलिवरी ब्वॉय की वीडियो शेयर की। वीडियो में मोटराइज्ड व्हीलचेयर पर बैठे डिलिवरी ब्वॉय का पीछा करते हिमांशु को देखने के बाद ज़ोमैटो की टी-शर्ट पहने डिलीवरी एजेंट ने वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद शानदार मुस्कान के साथ स्वागत किया।

खाना बांटकर खुशियां फैलाने वाले हीरो
Zomato डिलीवरी एजेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अनोखी व्हीलचेयर पर डिलीवरी एजेंट को देखने के बाद खुद कंपनी ने भी इनके बारे में कमेंट किया। खुद की परेशानियों को पीछे छोड़कर जरूरतमंद और ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना बांटकर खुशियां फैलाने वाले ऐसे नायकों को जोमैटो ने अपना हीरो करार दिया।

बुलंद हौसले का संदेश- उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए
आमतौर पर डिलीवरी एजेंट के संघर्षों का बयां तो सोशल मीडिया पर खूब मिलता है, लेकिन ऐसी पॉजिटिव एप्रोच वाले शख्स प्रेरित करते हैं। शारीरिक अक्षमताओं को बेमानी साबित करते हुए यह ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट व्हीलचेयर पर बाइकर के रूप में दिखा। ट्रैफ़िक के बीच में मोटराइज्ड व्हीलचेयर पर बैठे 'जोमैटो के हीरो' ने कहा, जीवन में कभी भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।
नीचे देखिए VIDEO
इस शख्स को सलाम
ट्रैफिक सिग्नल पर हरी बत्ती देखने के बाद डिलीवरी एजेंट कुछ ही पलों में आगे का सफर शुरू कर देता है। जीवन की आपाधापी में अपनी शारीरिक चुनौती से बेपरवाह इस हीरो को देखने के बाद ट्विटर यूजर ने कैप्शन में लिखा, "इस शख्स को सलाम। वीडियो लगभग 14 हजार से अधिक बार देखी जा चुकी है। कई कमेंट्स ऐसे हैं जिन्हें देखने के बाद प्राउड फील होता है।
कमाल की व्हीलचेयर, भारत रत्न भी मिल सकता है!
कुछ लोगों ने बताया कि जिस व्हीलचेयर पर बैठकर जोमैटो के हीरो डिलिवरी कर रहे हैं, ऐसे ही एकउत्पाद को 'शार्क टैंक इंडिया' नाम के शो में सिद्धार्थ डागा, स्वोस्तिक डैश और आशीष शर्मा की टीम ने पेश किया था। अनुपम मित्तल ने उत्पाद की प्रशंसा कर टीम को आश्वासन दिया था कि व्हीलचेयर की कीमत कम करने पर कंपनी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान- भारत रत्न भी मिल सकता है। Zomato ने भी ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'वे हमारे नायक हैं।'












Click it and Unblock the Notifications