जोमैटो डिलीवरी ब्यॉय का वीडियो हुआ वायरल, बारिश में खराब हो गई बाइक तो उठाया ये कदम
नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में एक कस्टमर ने मुस्लिम डिलीवरी ब्यॉय को खाना लाने से मना कर दिया था। लेकिन अब जोमैटो ब्यॉय का जो वीडियो सामने आया उसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो गुजरात के वडोदरा का बताया जा रहा है। जहां कि भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त है और सड़क पर चार से पांच फुट उपर तक पानी बहर रहा है।

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको ट्विटर पर रुतविक पटेल नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मैंने देखा कि सड़कक पर पांव तक पानी भरा हुआ है फिर जोमैटो का डिलीवरी ब्यॉय जिसकी बाइक फंस गई है उसे खींचते हुए ले जा रहा है। लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से उसकी बाइक आगे नहीं बढ़ पा रही है और बाइक के अलगे पहिये में भी कुछ फंस गया था।
इसके बाद डिलीवरी ब्यॉय कस्टमर को फोन लगाते हुए नजर आ रहा है। फिलहाल इस वीडियो को 11 से अधिक बार देखा गया है। बता दें कि गुजरात में बारिश की वजह से अधिकतर इलाके में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और भरी बारिश में छत पर सहारा लिए हुए हैं। लेकिन इस बारिश में भी जोमैटो के डिलीवरी ब्यॉय की हिम्मत को देखकर लोग दंग रह गए।
यह भी पढ़ें- धर्म के कारण खाने का ऑर्डर कैंसल होने पर Zomato के उस डिलीवरी ब्वॉय ने क्या कहा?
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications