धर्म के कारण खाने का ऑर्डर कैंसल होने पर Zomato के उस डिलीवरी ब्वॉय ने क्या कहा?
ऐप बेस्ड फूड सप्लाई करने वाली कंपनी जोमैटो अपने एक ग्राहक की वजह से चर्चा में है। दरअसल, पं अमित शुक्ल नाम के एक ग्राहक ने जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय से सिर्फ इसलिए खाना नहीं लिया क्योंकि वह मुस्लिम था। सोशल मीडिया पर ये मामला बुधवार को पूरे दिन छाया रहा। अब इस पूरे मामले पर उस डिलीवरी ब्वॉय का बयान आया है जिसको लेकर कस्टमर ने खाना लेने से इनकार कर दिया था।

दुखी हूं, पर क्या कर सकते हैं- डिलीवरी ब्वॉय
जब जोमैटो के कर्मचारी (डिलीवरी ब्वॉय) फैयाज को मंगलवार को जबलपुर में एक ग्राहक को फूड डिलिवर करने का काम दिया गया था, तो उन्होंने शायद इसे सामान्य डिलीवरी से ज्यादा कुछ नहीं माना होगा। लेकिन महज दो घंटे बाद, वह ग्राहक के अधिकारों और धार्मिक मतभेदों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस का अनचाहा मुद्दा बन चुका था। सोशल मीडिया पर जारी बहस के बीच डिलीवरी ब्वॉय फैयाज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'इस घटना से मुझे काफी दुख पहुंचा है। लेकिन मैं क्या कर सकता हूं. हम काफी गरीब लोग हैं और हमारे साथ ऐसा होता रहता है।'

नॉन-हिंदू राइडर होने पर लौटाया खाना
दरअसल, पं. अमित शुक्ल नामक एक यूजर ने फैयाज के गैर-हिंदू राइडर होने की वजह से अपना जौमैटो का ऑर्डर कैंसल कर दिया था। इसके बाद यूजर ने ट्वीट किया था। यूजर ने लिखा, 'मैंने फूड-डिलिवरी ऐप जोमैटो से खाने का ऑर्डर दिया था। कंपनी ने मेरे ऑर्डर के लिए एक गैर-हिंदू डिलीवरी ब्वॉय का नाम भेजा। इस पर मैंने जोमैटो से डिलीवरी ब्वॉय बदलने के लिए कहा, लेकिन कंपनी ने राइडर बदलने से मना कर दिया। इस पर मैंने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया। वहीं कंपनी ने मेरा रिफंड देने से मना कर दिया। इस पर मैंने कहा कि आप मुझे डिलीवरी लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते, मैं ऑर्डर नहीं लेना चाहता और रिफंड भी नहीं चाहिए।'

जोमैटो ने दिया करारा जवाब
वहीं,अमित शुक्ल के इस ट्वीट पर जोमैटो कंपनी ने अपने जवाब में लिखा, 'खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है।' जोमैटो के इस जवाब के बाद यूजर्स ने अमित शुक्ल को सोशल मीडिया पर घेर लिया। उन पर जमकर निशाना साधा गया। विवाद बढ़ने पर अमित शुक्ल ने इंडिया टुडे से बात करते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'संविधान सभी को धार्मिक स्वतंत्रता देता है। सावन का महीना चल रहा है, इसलिए मैंने मुस्लिम डिलिवरी ब्वॉय को बदलने का अनुरोध किया। मैं अब जोमैटो से कुछ भी ऑर्डर नहीं करूंगा।'
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications