'20 घंटे लगातार मैं...' Zomato के मालिक दीपेंद्र गोयल ने बताया शुद्ध शाकाहारी ऑर्डर विवाद के बाद क्या-क्या हुआ
Zomato Deepinder Goyal: जोमैटो ने कुछ दिनों पहले 'शुद्ध शाकाहारी' मीडियम के जरिए खाने डिलीवरी करने की घोषणा की थी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा विवाद हुआ था। अब जोमैटो के मालिक और सीईओ (CEO) दीपिंदर गोयल ने बताया है कि कैसे उन्होंने इस विवाद को निपटाया था।
दीपिंदर गोयल ने कहा कि, 'शुद्ध शाकाहारी' ऑर्डर विवाद को निपटाने के लिए मैं और मेरी पूरी टीम 20 घंटों तक जूम कॉल पर थे।' दीपिंदर गोयल ने कहा कि हमें अंदाजा नहीं था कि ये विवाद इतना बड़ा बन जाएगा। हमें लगा कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा शाकाहारी जनसंख्या भारत में है। इसलिए हमने ये सर्विस शुरू की।

दीपिंदर गोयल ने ये बात एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बताई। दीपिंदर गोयल ने कहा, 'हमें इस रोलआउट के बारे में जनता की प्रतिक्रिया से पता चला। बिजनेस में आने वाले हर चैलेंज बहुत जरूरी है।'
दीपिंदर गोयल ने कहा कि, हमने एक बड़ा सर्वेक्षण किया, जिसमें पूछा गया था कि जोमैटो ऐसा क्या करे कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर करेंगे। जिसके बाद हमें ये 'शुद्ध शाकाहारी' डिलिवरी वाला आइडिया मिला।'
#NDTVIndianOfTheYear | Here's how @zomato 's Deepinder Goyal came up with the idea of a pure veg fleet. @deepigoyal
— NDTV Profit (@NDTVProfitIndia) March 23, 2024
Watch the full conversation here: https://t.co/uvWoAp1uQK pic.twitter.com/ybWQ3315bQ
दीपिंदर गोयल ने बताया कि जब सोशल मीडिया पर जोमैटो ट्रेंड कर रहा था तो हम इसको पूरी टीम के साथ मैनेज कर रहे थे। दीपिंदर गोयल ने कहा, ''जिस तरह से हम बड़े हुए, हम इन शब्दों के अर्थ नहीं जानते, ऐतिहासिक संदर्भ क्या है और हमारी टीम में से कोई भी यह नहीं जानता। ये काम किसी जातिवाद, कोई धर्म, कोई पूर्वाग्रह से संबंधित नहीं है। हमें लगा कि हम आगे बढ़ रहे हैं और बदलाव कर रहे हैं। लेकिन जब हमें प्रतिक्रिया मिली, तो हम समझ गए। और हम अगले 20 घंटों के लिए जूम कॉल पर थे, बस कुछ भी ठीक करने की कोशिश कर रहे थे।''
क्या है Zomato का 'शुद्ध शाकाहारी' ऑर्डर?
जोमैटो ने कुछ दिनों पहले शुद्ध शाकाहारी माध्यम से खाने की आपूर्ति सर्विस शुरू की है। कंपनी ने ये सर्विस पूर्ण रूप से शुद्ध शाकाहार खाने वाले लोगों के लिए लिया था। जोमैटो ने ये सर्विस ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर किया है। जोमैटो ने ये सर्विस शाकाहारी ग्राहकों को ध्यान में रखकर किया है।












Click it and Unblock the Notifications