Zee News-Matrize exit poll: मेघालय में त्रिशंकु, NPP सबसे बड़ी पार्टी, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें
Zee News-Matrize exit pollS के मुताबिक मेघालय में त्रिशंकु की स्थिति बन रही है। वहीं यहां भाजपा को को केवल 6 से 11 सीटों तक ही मिलने का अनुमान है।

Zee News-Matrize exit poll: मेघालय में इस बार त्रिशंकु की स्थिति बनने का अनुमान व्यक्त किया गया है। Zee News-Matrize एक्जिट पोल के मुताबिक मेघायल की 60 सीटों में से 21-26 सीटें पर एनपीपी जीत हो सकती है। जबकि भाजप को 6 से 11 सीटें ही मिलने का अनुमान है। वहीं एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 3-6 सीटें मिलेंगी। जबकि अन्य को 18-22 सीटें मिल सकती हैं।
मेघालय और नागालैंड में सोमवार को मतदान के समाप्त हो गया। जिसके बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल (exit poll results 2023) के साथ-साथ दोनों राज्यों के एग्जिट पोल पर टिकी हैं। यहां 16 फरवरी को मतदान हुआ था। बता दें कि पूर्वोत्तर के सात बहन राज्यों में से इन तीन राज्यों में कुल 180 विधानसभा क्षेत्र हैं। दोनों राज्यों में 60 सीटें है। लेकिन 2 मार्च को परिणाम 179 के लिए होंगे। एक भाजपा उम्मीदवार अपनी सीट से निर्विरोध निर्वाचित हो गया। इसके अलावा, अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले, नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने थे। इनमें से अब तीन में मतदान हो चुका है।
वहीं टाइम नाउ-ईटीजी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक कॉनराड संगमा की एनपीपी 18 से 26 सीटों के साथ मेघालय जीतेगी। तृणमूल कांग्रेस 8-14 सीटें और कांग्रेस दो से पांच सीटें जीतेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications