लेस्बियन लड़की का रोल करने पर बोलीं जरीन खान- मुझे ज्यादा मुश्किल नहीं हुई क्योंकि..
लेस्बियन लड़की का रोल करने पर बोलीं जरीन खान- मुझे ज्यादा मुश्किल नहीं हुई क्योंकि..
मुंबई, 13 मई: जरीन खान इन दिनों अपनी फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में जरीन खान एक लेस्बियन लड़की के रोल में हैं। 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन कुछ समय से पर्दे से गायब थीं लेकिन अपने इस रोल को लेकर वो काफी खुश हैं। जरीन ने अपने इस रोल को लेकर बात की है।

क्या इस रोल को करने में हुई कोई दिक्कत?
जरीन पहली बार लेस्बियन लड़की का किरदार कर रही हैं। फिल्म और अपने करियर को लेकर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मुझे इस रोल को लेकर कभी कोई झिझक नहीं हुई। ये फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में होमोसेक्सुएलिटी जैसा सेंसेटिव मुद्दा उठाती है। इसे करने के लिए मैं खुद को खुदकिस्मत समझ रही हूं। जरीन ने कहा कि मेरे लिए ये इसलिए भी मुश्किल नहीं था क्योंकि मैं हमेशा से एक टॉम बॉय की तरह रही हूं, उस विशेषता ने मुझे फिल्म में मदद की।

मुझे अपना ऐक्टिंग टैलंट दिखाने का मौका तो मिला
जरीन कहती हैं, मुझे फिल्म में अपनी ऐक्टिंग क्षमता दिखाने का मौका मिला है, इसके लिए मैं बहुत खुश हूं। एक अलग किरदार निभाने का मौका मिला जहां मैं सिर्फ एक आई कैंडी नहीं हूं। सिर्फ मेकअप लगाकर डांस नहीं कर रही हूं।मैं उम्मीद करती हूं कि लोग इस फिल्म के बाद मुझे एक अलग नजरिए से देखें। मेरे बारे में कई बार कहा गया है कि इसके पास सिर्फ सुंदर चेहरा है, ये ऐक्टिंग नहीं कर सकती। मैं चाहती हूं कि वो धारणा टूटे।

ओटीटी पर रिलीज हुई है हम भी अकेले तुम भी अकेले
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में जरीन खान और अंशुमन झा लीड रोल में हैं। फिल्म जरीन और अंशुमन के रोड ट्रिप के साथ चलती है। फिल्म की हीरोइन मानसी (जरीन खान) लेस्बियन है जो तब घर से भाग निकलती है जब लड़के वाले उसे देखने आए है। वहीं हीरो वीर (अंशुमन) गे हैं, जो कि सगाई के ऐन वक्त पहले घर से भाग निकलता है। दोनों की मुलाकात होती है और साथ में एक यात्रा पर निकल पड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications