जाकिर नाइक के फाउंडेशन IRF पर लगा 5 साल का बैन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
नई दिल्ली, 31 मार्च: विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को केंद्र सरकार ने पांच साल के लिए बैन कर दिया है। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी एसोसिएशन घोषित किया है। जाकिर नाइक पर अपने भाषणों से मुस्लिम युवाओं को चरमपंथ के लिए उकसाने के मामले में ये प्रतिबंध लगाया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की ओर से कहा गया है कि जाकिर नाइक मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करता था, इसलिए भारत में उसकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को पांच साल के लिए बैन किया जाता है। बुधवार को जारी गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि जाकिर नाइक अपने भाषणों में आतंकवादियों का गुणगान करते हुए मुस्लिम युवाओं को दूसरे धर्मों के प्रति भड़काने का काम करता था।
विदेश में है जाकिर नाइक
जाकिर नाइक इस समय मलेशिया में हैं। भारत में जाकिर नाइक पर कई मामले चल रहे हैं और उसको वापस लाने की कोशिश भी सरकार ने की है लेकिन ये कोशिशें नाकाम रही हैं। जाकिर नाइक पर जब भारत में केस दर्ज हुआ था तो तभी उसने देश छोड़ दिया था। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में जाकिर नाइक रह रहा है। उसके वहां के सीनियर राजनेताओं के साथ भी अच्छे संबंध हैं।












Click it and Unblock the Notifications