#ZairaWasim: धारा 354 और POSCO एक्ट के तहत FIR दर्ज

मुंबई। आखिरकार 'विस्तारा' एयरलाइन में अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जायरा ने ये FIR मुंबई के सहर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है, मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और POSCO अधिनियम के तहत शि‍कायत दर्ज कर ली है क्योंकि जायरा अभी बालिग नहीं हैं इसलिए ये मामला POSCO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। एफआईआर से पहले मुंबई पुलिस , जायरा से पूछताछ करने के लिए मुंबई के उस होटल पहुंची थी, जहां जायरा रूकी हैं। इससे पहले 'विस्तारा' एयरलाइन ने भी आरोपी के बारे सारी जानकारी पुलिस को सौंप दी थी।

जायरा के साथ गंदी हरकत करने वाला यात्री

जायरा के साथ गंदी हरकत करने वाला यात्री

जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से जायरा के साथ गंदी हरकत करने वाला यात्री भारतीय ही है, मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए फ्लाइट में जायरा के साथ बैठे बाकी यात्रि‍यों की लिस्ट भी तैयार कर ली है, जिनके बयान भी लिए जा सकते हैं।

दिल्ली कमिशन फॉर विमेन

दिल्ली कमिशन फॉर विमेन

इसके अलावा DCW (दिल्ली कमिशन फॉर विमेन) की चीफ ने ट्वीट कर इस घटना को अत्यधिक निंदनीय बताया चूंकि जायरा दिल्ली से मुंबई जा रहीं भी इसलिए DCW (दिल्ली कमिशन फॉर विमेन) की और से विस्तारा एयरलाइंस को इस मामले में नॉटिस जारी किया गया है।

 महबूबा मुफ्ती ने भी किया ट्वीट

महबूबा मुफ्ती ने भी किया ट्वीट

तो वहीं जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी जायरा वसीम के साथ हुई घटना को लेकर ट्वीट किया है, महबूबा मुफ्ती ने लिखा है कि महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी तरह के उत्पीड़न/अपराध के खि‍लाफ तेजी से और सही ढ़ंग से पेश आना चाहिए, मैं 2 दो बेटियों की मां होने के नाते महसूस कर सकती हूं जायरा का दर्द।

क्या है मामला

क्या है मामला

आपको बता दें कि बॉलीवुड की चर्चित कश्मीरी अदाकारा जायरा ने अपने साथ फ्लाइट में शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया है, उनका आरोप है कि 'विस्तारा एयरलाइंस' की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की, वो इंसान अपने गंदे इरादों के तहत अपने पैरों से उनकी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था लेकिन पास बैठे लोगों ने उसे कुछ नहीं कहा और ना ही रोका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+