Video: राहुल गांधी ने किसानों के साथ की थी बात, 12 मिनट का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
Rahul Gandhi Talks With Farmer Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ दिन पहले हरियाणा के सोनीपत में किसानों के साथ समय बिताया था और उनसे बातचीत की थी। अब राहुल गांधी ने उन महिला किसानों को दिल्ली बुलाकर उनसे बातचीत की और उनके हाथ से बने खाने को खाया। दरअसल, जब राहुल गांधी सोनीपत के मदीना गांव गए थे, तब उन्होंने सभी लोगों को अपने यहां खाने के लिए बुलाने का वादा किया था। अब राहुल गांधी और किसानों के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि 8 जुलाई को राहुल गांधी अचानक हरियाणा में सोनीपत के बरोदा हलका के गांव मदीना में पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसानों के साथ धान की रोपाई की और उनके साथ खाना खाया। उन्होंने इस दौरान ट्रैक्टर भी चलाया था। नीचे देखिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और किसानों के साथ बातचीत के बीच वीडियो।

नीचे देखें वीडियो...
राहुल ने किसानों से खेती के फायदे के बारे में पूछा
वीडियो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दो किसानों से खेती के फायदे के बारे में पूछ रहे हैं। राहुल गांधी ने पूछा कि 1 एकड़ में कितनी कमाई होती है। इसपर एक किसान ने कहा कि 10 हजार रुपये। फिर राहुल पूछते हैं कि फसल कितनी होती है साल में। तो किसान बताते हैं कि दो। यानी दो फसल में 20 हजार की कमाई। राहुल गांधी ने कहा कि यह तो बहुत मुश्किल काम है। फिर राहुल ने उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में भी पूछी। एक किसान ने खुद को 10वीं पास बताया तो दूसरे ने कहा कि वह सेना में जाना चाहते थे लेकिन बीच में ही पढ़ाई छूट गई।
महिला किसानों से भी बात करते दिखे राहुल गांधी
राहुल गांधी इस दौरान महिला किसानों से भी बात की। उन्होंने सभी महिला किसानों को दिल्ली भी आमंत्रित किया। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी को फोन लगा दिया। फिर सभी महिला किसानों ने प्रियंका गांधी से बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications