ऐसे ऑडिशन दे Bigg Boss के घर पहुंचीं ढिंचैक पूजा, वायरल हो गया वीडियो
यूट्यूब पर अपने गानों से सनसनी मचाने वाली सिंगर और रैपर ढिंचैक पूजा बिग बॉस के घर पहुंच गई हैं। ढिंचैक पूजा बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री पहुंची हैं। उनके बिग बॉस के ऑडिशन का एक वीडियो भी वायरल हो गया है।
मुंबई। यूट्यूब पर अपने गानों से सनसनी मचाने वाली सिंगर और रैपर ढिंचैक पूजा बिग बॉस के घर पहुंच गई हैं। ढिंचैक पूजा ने बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। उनके घर में पहुंचते ही घरवालों समेत सोशल मीडिया पर लोगों के अजीबोगरीब रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि इतना बेसुरा गाने वाली एक लड़की बिग बॉस के घर पहुंच गई है। उनके बिग बॉस के ऑडिशन का एक वीडियो भी वायरल हो गया है जो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।

सेल्फी गाने से हुईं यूट्यूब पर हिट
दिल्ली की रहने वाली 23 साल की ढिंचैक पूजा यूट्यूब की स्टार बन चुकी हैं। उनके गाने पर लाखों व्यूज आते हैं। ढिंचैक पूजा का पहला गाना स्वैग वाली टोपी था। ये गाना ठीक-ठाक था लेकिन सेल्फी मैंने ले ली आज ने तो जैसे यूट्यूब पर आते ही आग लगा दी। ये गाना तुरंत हिट हो गया।

बिग बॉस में ली वाइल्ड कार्ड एंट्री
इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ढिंचैक पूजा बिग बॉस के ग्याहरवें सीजन में दिखाई देंगी लेकिन प्रीमियर पर वो नजर नहीं आईं। इसके बाद से लगा कि पूजा बिग बॉस का पार्ट नहीं बनेंगी, लेकिन रविवार रात वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर ढिंचैक पूजा ने सभी को चौंका दिया है। बिग बॉस का हिस्सा बनते ही उनके बारे में कई बातें सामने आ रही हैं।
वायरल हो गया ऑडिशन का ये वीडियो
ढिंचैक पूजा का बिग बॉस के लिए दिया गया ऑडिशन वीडियो वायरल हो गया है। इसमें पूजा सोफे पर बैठे बिग बॉस के बारे में रैप करते हुए सलमान को चैलेंज करती दिख रही हैं। ढिंचैक पूजा कहती हैं, 'मैं हूं ढिंचैक पूजा, नाम तो आपने सुना ही होगा। दिल्ली से आई हूं, आग लगा दूंगी बिग बॉस में।' इतना ही नहीं, ढिंचैक पूजा ने कहा कि बिग बॉस 11 की सबसे अच्छी बात यही है कि इसमें वो हैं।

हिना और शिल्पा से भी ज्यादा ले रही हैं फीस
ढिंचैक पूजा के बारे में ये भी खबरें उड़ रही हैं कि वो सीजन 11 में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली प्रतिभागी हैं। जी हां! अभी तक ये ताज डेलीसोप क्वीन हिना खान के सिर पर था। हिना बिग बॉस के हर हफ्ते के लिए 7-8 लाख रुपये ले रही हैं। हिना के ठीक पीछे फेमस भाभी जी यानि शिल्पा शिंदे और एक्टर हितेन तेजवानी हैं जो हफ्ते के 6-7 लाख रुपये ले रहे हैं। यूट्यूब पर धमाल मचाने के बाद अब ढिंचैक पूजा बिग बॉस के घर में भी आग लगाने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications