Youtube से कमाई का अभी भी गोल्डन चांस! 3 साल में दिए 21,000 करोड़ रुपए, अगले 2 साल में ये है बड़ा प्लान?
Youtube Content Creator Earnings: यूट्यूब पर वीडियो बनाना अब सिर्फ शौक नहीं रहा, बल्कि लाखों भारतीयों के लिए यह एक कमाई (Youtube Earnings) का पक्का जरिया बन चुका है। ऐसे में अगर आप अभी तक यूट्यूब पर कंटेंट अपलोड करने की सोच ही रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि अभी भी यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए देरी नहीं हुई है।
क्योंकि YouTube पर वीडियो बनाना अब बस एक ट्रेंड नहीं है। YouTube अब भी लोगों को करोड़ों रुपये कमा कर दे रहा है और ये सिलसिला रुकने वाला नहीं है। यूट्यूब के सीईओ नील मोहन ने हाल ही में मुंबई में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) में भारत के यूट्यूब क्रिएटर्स को लेकर कई अहम खुलासे किए। उन्होंने आने वाले दो साल के लिए पूरी प्लानिंग बता दी।

बीते 3 सालों में YouTube ने भारत के कंटेंट क्रिएटर्स को 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का पेमेंट किया है। और अब कंपनी का अगला कदम भी उतना ही दमदार होने वाला है। आज के समय में लाखों लोग YouTube पर अपना चैनल चला रहे हैं और इससे अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। अगर आपका वीडियो लोगों को पसंद आता है और ज्यादा लोग उसे देखते हैं, तो YouTube आपको विज्ञापन और दूसरे तरीकों से पैसे देता है।
भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को बंपर कमाई
नील मोहन ने बताया कि पिछले तीन सालों में यूट्यूब ने भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में यूट्यूब चैनल्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और आज 10 करोड़ से ज्यादा चैनल्स एक्टिव हैं। यानी लोग सिर्फ वीडियो नहीं बना रहे, बल्कि उनकी कमाई भी खूब हो रही है।
इनमें से करीब 15,000 क्रिएटर्स ऐसे हैं जिनके 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इसका सीधा मतलब है कि भारत में वीडियो कंटेंट का ना सिर्फ बढ़ा रहे हैं, बल्कि उसे बड़े पैमाने पर देखा और पसंद भी किया जा रहा है।
तीन साल में 21,000 करोड़, अब आगे क्या?
नील मोहन ने बताया कि बीते तीन साल में भारतीय क्रिएटर्स को 21,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। और अब YouTube का अगला प्लान और भी बड़ा है, अगले दो सालों में भारत में 850 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे नए क्रिएटर्स को मदद मिलेगी और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।
YouTube का भारत में इन्वेस्टमेंट प्लान
YouTube अब भारत में अपने निवेश को और मजबूत करने जा रहा है। नील मोहन ने यह भी घोषणा की कि कंपनी भारत में कंटेंट क्रिएटर्स को सपोर्ट करने के लिए आने वाले दो सालों में 850 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह बड़ी रकम खासतौर से भारतीय क्रिएटर्स को ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी और संसाधनों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
भारतीय वीडियो की ग्लोबल लोकप्रियता
भारत में बने वीडियो दुनियाभर में लोकप्रिय हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वीडियो को भारत के बाहर 45 अरब घंटे देखा गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय क्रिएटर्स का कंटेंट केवल देश में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
YouTube का यह डेटा और आगामी इनवेस्टमेंट यह दिखाता है कि भारत डिजिटल क्रिएटिव इकॉनमी का ग्लोबल हब बनता जा रहा है। यह ना सिर्फ युवाओं को नए रोजगार के अवसर दे रहा है, बल्कि भारत की डिजिटल पहचान को भी दुनियाभर में मजबूत कर रहा है।
Youtube Earnings: अब भी देर नहीं!
ऐसे में अगर आप भी सोचते हैं कि आपके पास कोई हुनर है-जैसे गाना, डांस, खाना बनाना, पढ़ाना या बस मजेदार बातें करना तो YouTube आज भी एक गोल्डन मौका है। बस स्मार्ट तरीके से कंटेंट बनाएं और शुरुआत करें।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications