गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर युवक ने विधानसभा के बाहर फेंका जूता, देखें VIDEO
घटना उस वक्त हुई जब जडेजा विधानसभा से बाहर आए और मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उनकी बात आधी हुई थी तभी लाल शर्ट और जींस पहने एक युवक ने जूता उतारकर गृहमंत्री की ओर फेंका।
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के बाहर गुरुवार को एक युवक ने राज्य के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंका। घटना के वक्त गृहमंत्री मीडिया से बात कर रहे थे। करीब 30 साल के युवक की पहचान गोपाल भाई इटालिया के रूप में हुई है। वह राज्य सरकार का कर्मचारी बताया जा रहा है।

ठीक सामने आकर गिरा जूता
घटना उस वक्त हुई जब जडेजा विधानसभा से बाहर आए और मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उनकी बात आधी हुई थी तभी लाल शर्ट और जींस पहने एक युवक ने जूता उतारकर गृहमंत्री की ओर फेंका। पहला जूता गृहमंत्री के ठीक आगे आकर गिरा। जबकि दूसरा जूता गिरने से पहले मंत्री ने खुद को बचा लिया। READ ALSO: RSS नेता ने दिया विवादास्पद बयान- केरल के CM का सिर लाओ, 1 करोड़ का बंगला इनाम में दूंगा
सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पकड़ा
आरोपी युवक को मुख्य गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा। इस दौरान मंत्री ने अपनी बातचीत जारी रखी जबकि आरोपी को सुरक्षाकर्मी एक तरफ ले गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ही हालत ठीक नहीं लग रही। यह शायद वही युवक है जिसने सोशल मीडिया पर बीजेपी के सीनियर नेता के साथ बातचीत का ऑडियो जारी किया था। READ ALSO: अपनी आंखों के सामने पत्नी को गैर मर्दों के साथ हमबिस्तर होने को मजबूर करता था पति












Click it and Unblock the Notifications