RSS नेता ने दिया विवादास्पद बयान- केरल के CM का सिर लाओ, 1 करोड़ का बंगला इनाम में दूंगा
भड़काऊ बयान को लेकर जब चंद्रावत से पूछा गया तो उन्होंने कहe, 'यह मेरा निजी विचार है। मैंने यह विस्फोटक बयान ठीक वैसे ही दिया है जैसे भगत सिंह ने ब्रिटिश शासन पर बम फेंका था।'
तिरुवनंतपुरम। केरल में बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या से नाराज संघ के एक नेता ने राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन का सिर काटकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। उज्जैन के महानगर प्रचार प्रमुख कुंदन चंद्रावत ने वामपंथियों के खिलाफ बोलते हुए कहा कि वे 300 लोगों की हत्या का बदला जरूर लेंगे।

सिर काटकर लाने वाले को अपना मकान देने का ऐलान

गुजरात दंगों की भी बात उठाई
आरएसएस नेता यहीं नहीं रुके। गुजरात दंगों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, 'भूल गए क्या गोधरा को? 56 मारे थे, 2000 कब्रिस्तान में चले गए। घुसा दिया उन्हें इसी हिंदू समाज ने धरती पर। और अब 300 प्रचारकों की हत्या करने वाले वामपंथियों को तीन लाख नरमुंडों की माला पहनाएंगे।' READ ALSO: राहुल गांधी के 'नारियल जूस' वाले बयान पर सामने आया पीएम मोदी-अमित शाह का झूठ

कई आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या
चंद्रावत ने यह विवादास्पद बयान केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान कहीं। बता दें कि केरल में बीते कुछ महीनों से अचानक आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले बढ़े हैं। कई मामलों में वामपंथी दलों के लोगों का नाम सामने आया है।
'भगत सिंह जैसा काम करना चाहता हूं'
भड़काऊ बयान को लेकर जब चंद्रावत से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह मेरा निजी विचार है। मैंने यह विस्फोटक बयान ठीक वैसे ही दिया है जैसे भगत सिंह ने ब्रिटिश शासन पर बम फेंका था। उन्हें पता चलना चाहिए हिंदू सो नहीं रहे हैं।'
उधर, इस बयान पर केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएसएस के लिए यह कोई नहीं बात नहीं है। उन्होंने अब तक कई लोगों के सिर काटे हैं।











Click it and Unblock the Notifications