बाबा रामदेव के शिष्य आचार्य बालकृष्ण का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना भक्तों से 'गंदी बात' करने वाला गिरफ्तार
नोएडा। योगगुरु बाबा रामदेव के शिष्य और पतंजलि के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके अनुयायियों से अशोभनीय चैटिंग करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान के रूप में हुई है। 4 जुलाई को बाबा रामदेव की वैदिक ब्रॉडकास्टिंग लिमिटेड के सीईओ प्रमोदी जोशी ने नोएडा पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद अब नोएडा पुलिस ने आचार्य बालकृष्ण के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी चलाने वाले अभियुक्त मोहम्मद जीशान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जीशान के पास से एक मोबाइल और 2 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पतंजलि ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने ट्वीट कर कहा है कि "यह भारतीय संस्कृति, सभ्यता, धर्म सहित इनके धर्मगुरुओं/मार्गदर्शकों को बदनाम करने व समाज में अविश्वास एवं विघटन फैलाने की दिशा में घिनौना, सुनियोजित और संगठित प्रयास है। सोशल मीडिया पर ऐसे कृत्यों के अपराधियों को बलात्कार के समान सजा हो।
पुलिस ने बताया कि जीशान ने आचार्य बालकृष्ण के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई हुई थी। इस आईडी को असली समझकर काफी अनुयायी उससे जुड़े क्योंकि लोग इस आईडी को आचार्य बालकृष्ण की असली आईडी समझ रहे थे। आईडी से जुड़े अनुयायियों के साथ जीशान अभद्र चैटिंग करता था।












Click it and Unblock the Notifications