डीयू स्टूडेंट के सामने पैंट उतारा, माजरा देखकर हंसने लगी पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज की छात्रा जब साउथ दिल्ली में अपने पीजी हॉस्टल लौटी तो उसके कमरे में एक शख्स पहले से मौजूद था। उस शख्स ने छात्रा के सामने शर्मनाक हरकत की। छात्रा के अनुसार इससे भी ज्यादा शर्मनाक ये हुआ कि घटना को सीसीटीवी में देखकर पुलिस हंसी और इस मामले में उसे रिपोर्ट दर्ज न कराने के लिए मजबूर किया गया।

girl hiding her face

पीजी हॉस्टल में शख्स की शर्मनाक हरकत

छात्रा का कहना है कि जब वह किचन में डिनर लेने गई तो वहां उसने देखा कि एक युवक पहले से मौजूद है। उसके हाथ में बीयर की कैन थी। उसने छात्रा के सामने पैंट उतारी दी।

युवक की इस शर्मनाक हरकत से छात्रा घबरा गई और किसी तरह से उसे धक्का देते हुए कमरे से बाहर भागी। छात्रा ने मामले की जानकारी केयरटेकर को दी। केयरटेकर ने युवक को छात्रा के कमरे में बंद कर दिया।

पीजी मालिक की बहू ने पुलिस बुलाने नहीं दिया

पहले पीजी मालिक की बहू आईं और उन्होंने उन्होंने छात्रा को पुलिस बुलाने नहीं दिया। पीजी मालिक सूचना मिलने पर 40-45 बाद पहुंचे। उन्होंने कमरे में बंद युवक को पीटा और उसे जाने दिया।

इस बारे में छात्रा कहना है कि वह सेक्सुअल हरासमेंट से तो आहत हुई लेकिन उससे ज्याादा उसे पीजी मालिक और उनकी बहू के रवैये से दुख पहुंचा।

मामले को सीसीटीवी में देखकर हंसी पुलिस

छात्रा के कहने पर फिर पीजी मालिक ने इलाके के कॉन्सटेबल को बुलाया। छात्रा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में युवक की हरकत देखकर पीजी मालिक और कॉन्सटेबल, दोनों जोर जोर से हंसने लगे।

दोनों ने उस पर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज न कराने के लिए मजबूर किया। छात्रा ने कहा, 'वे उल्टे मुझे ही दोष देने लगे। कहने लगे कि तुम्हारे पैरेंट्स से हम बात करेंगे। तुम ब्वायफ्रैंड के साथ देर रात बाहर रहती हो, पार्क में घूमती हो।'

छात्रा ने 'पिंजरा तोड़' में की शिकायत

पुलिस की रवैये से दुखी होकर छात्रा ने पिंजरा तोड़ संस्था में मामला ले गई जो हॉस्टल में रह रहीं छात्राओं के लिए काम करती है। पिंजरा तोड़ संस्था ने फेसबुक पेज पर छात्रा की आपबीती को पोस्ट किया।

पिंजरा तोड़ पोस्ट का हुआ असर

पिंजरा तोड़ के फेसबुक पेज पोस्ट का असर हुआ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि छात्रा का बयान दर्ज तिया जाएगा और युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेडी श्री राम कॉलेज भी आया समर्थन में

लेडी श्री राम कॉलेज की स्टूडेंट्स वेलफेयर एडवाइजर रुखसाना श्रॉफ ने इस मामले पर कहा है कि छात्रों ने घटना की जानकारी मेल के जरिए दी है। इस बारे में हमें पूरी जानकारी नहीं है क्योंकि यह वाकया कॉलेज से बाहर हुआ है। अगर पुलिस के पास छात्रा शिकायत लेकर जाती है, कॉलेज उसका समर्थन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+