बढ़ने वाले हैं आपका बिजली बिल, ग्राहकों से ये नया खर्च वसूलेंगे पावर प्लांट्स
नई दिल्ली। आपका बिजली बिल बढ़ने वाला है। पावर प्लांट्स अपने ग्राहकों से पर्यावरण के नाम पर होने वाले खर्च को वसूलने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, पावर प्लांट्स ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बनाई गईं गाइडलाइंस को पूरा करने के लिए कई तरह के महंगे उपकरणों की खरीदारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार इन उपकरणों पर आए खर्च को ग्राहकों से वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है।

इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक उर्जा मंत्रालय इस संबंध में पावर रेग्युलेटर की सलाह लेने जा रही है। अगर पावर प्लांट्स द्वारा पेश किए इस प्र्स्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो जल्द ही आपके बिजली बिल में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बनाए गए गाइडलाइन को पूरा करने के लिए पावर प्लांट्स को प्रति मेगावाट 70 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का खर्च आता है।
बता दें कि 2015 में केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कोयले से चलने वाले पावर प्लांट्स को पर्यावरण से जुड़े नए गाइडलाइन जारी किए थे। इस गाइडलाइन को पूरा करने के लिए पावर प्लांट्स को 2 साल का समय दिया गया था। पावर प्लांटस अब इस गाइडलाइन को पूरा करने में आए खर्च को ग्राहकों से वसूलने की मंजूरी चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications