'तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, हमारी बादशाही खानदानी है', एकनाथ शिंदे पर शिवसेना पार्षद का पोस्टर वार
महाराष्ट्र में शिवसेना पर संकट गहराता जा रहा है। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया है। एकनाथ शिंदे अपने साथ शिवसेना और कई विधायकों को लेकर सूरत के एक होटल में शिफ्ट हो गए हैं।
मुंबई, 22 जून : महाराष्ट्र में शिवसेना पर संकट गहराता जा रहा है। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया है। एकनाथ शिंदे अपने साथ शिवसेना और कई विधायकों को लेकर सूरत के एक होटल में शिफ्ट हो गए हैं। शिवसेना उन्हें मनाने की लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक कोशिश मुकम्मल नहीं हो पाई है।

Recommended Video
इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगा एक बैनर सुर्खियों में आ गया है। यह बैनर शिवसेना पार्षद दीपमाला बढ़े ने लगाया है। बैनर में सबसे ऊपर संजय राउत की तस्वीर लगी है और उसके नीचे दीपमाला बढ़े की फोटो लगी है। बैनर पर लिखा है.. 'तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खांदानी है...जय महाराष्ट्रा'। इस बैनर के जरिए दीपमाला बढ़े ने एकनाथ शिंदे पर सीधा हमला किया है।
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दिया अल्टीमेटम
वहीं, इस बीच एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक अल्टीमेटम भी दे दिया है। उन्होंने कहा है कि या तो बीजेपी से गठबंधन कर लीजिए नहीं तो पार्टी में टूट होकर रहेगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर ने सूरत में डेरा डाले हुए एकनाथ शिंदे से मुलाकात भी की है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे चली इस मुलाकात में शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर करीब 10 मिनट बात भी की है।
बीजेपी के साथ गठबंधन कर लीजिए
इस बातचीत में शिंदे ने उद्धव ठाकरे से कहा है कि अगर पार्टी का विभाजन रोकना है तो बीजेपी के साथ गठबंधन कर लीजिए। इस दौरान शिंदे ने यह भी कहा है कि उन्हें सीएम पद का कोई लालच नहीं है। शिंदे ने इस बातचीत के दौरान दावा किया है कि उनके पास 35 विधायकों का समर्थन है।
सूरत के एक होटल में शिफ्ट
बता दें कि एकनाथ शिंदे अपने साथ करीब 32 विधायकों को लेकर सूरत के एक होटल में शिफ्ट हो गए हैं। शिंदे के इन बागी तेवरों के बाद सीएम उद्धव ठाकरे उन्हें विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया है। शिवसेना की इस कार्रवाई से शिंदे और नाराज हैं। शिंदे के इस कांड की वजह से महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार अल्पमत में आ गई है। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने इसका आरोपी बीजेपी पर लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications