'आपने मुझे गलत साबित कर दिया प्रधानमंत्री जी', पद्म श्री पुरस्कार पाने के बाद बोले शाह रशीद अहमद कादरी
Shah Rasheed Ahmed Quadri: पद्म पुरस्कार पाने वाले शाह रशीद अहमद कादरी सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Shah Rasheed Ahmed Quadri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के जाने-माने शिल्प कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी की मुलाकात पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। मौका था पद्म पुरस्कार समारोह का जहां शाह रशीद अहमद कादरी पद्म पुरस्कार लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को ऐसी बात कही जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
जानें शाह रशीद ने क्या कहा प्रधानमंत्री से?
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद प्रसिद्ध शिल्प कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी (Shah Rasheed Ahmed Quadri) ने कहा कि मैं यूपीए सरकार में पद्म पुरस्कार मिलने की उम्मीद कर रहा था लेकिन मुझे नहीं मिला। जब आपकी सरकार आई, मुझे लगा कि बीजेपी सरकार मुझे कभी पुरस्कार नहीं देगी। लेकिन आपने मुझे गलत साबित कर दिया। मैं आपका आभारी हूं।
मैं पुरस्कार पाने के लिए 10 साल इंतजार किया
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शाह अहमद कादरी (Shah Ahmed Quadri) ने कहा कि मैं इस पुरस्कार को पाने के लिए 10 साल से कोशिश कर रहा था। मैंने यह सोचकर पुरस्कार के लिए आवेदन करना छोड़ दिया कि भाजपा सरकार मुस्लिम समुदाय का समर्थन नहीं करती है और वह किसी भी मुस्लिम का सम्मान नहीं करते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे गलत साबित कर दिया।
कौन हैं शाह रशीद अहमद कादरी ( Who is Shah Rasheed Ahmed Quadri)
शाह रशीद अहमद कादरी (Shah Rasheed Ahmed Quadri) कर्नाटक, आध्रप्रदेश और तेलंगाना में काफी लोकप्रिय हैं। शाह रशीद को बीदरी कला में कई नए पैटर्न और डिजाइन पेश करने के लिए उन्हें पहचाना जाता है। बीदरी एक लोककला है जिसकी पारंपरिक सृजन कर्नाटक के बीदर शहर से शुरु हुआ था। बाद में धीरे-धीरे इस कला का प्रसार तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भी हो गया। बीदरी कला का जन्म बीदर गांव में हुआ है। यह एक पारंपरिक शिल्पकला है। इसमें जस्ता, तांबा, चांदी जैसी धातुओं के उपयोग से शिल्प तैयार किए जाते हैं। यह काफी जटिल कला स्वरूप है।












Click it and Unblock the Notifications