'तुम सब मरोगे...', हरिद्वार हेट स्पीच केस में पहली गिरफ्तारी पर महंत यति नरसिंहानंद ने दी चेतावनी

'तुम सब मरोगे...', हरिद्वार हेट स्पीच केस में पहली गिरफ्तारी पर महंत यति नरसिंहानंद ने दी चेतावनी, देखें Video

रुड़की (उत्तराखंड), 14 जनवरी: हरिद्वार धर्म संसद में मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच देने के मामले में गुरुवार (13 जनवरी) को आरोपी जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के बाद महंत और डासना मंदिर के पुजारी भड़क गए हैं। हरिद्वार के नफरत फैलाने वाले भाषण मामले में आरोपी धर्मगुरुओं में से एक यति नरसिंहानंद ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि ''तुम सब मरोगे''। हेट स्पीच देने के मामले में आरोपी धर्मगुरुओं में यति नरसिंहानंद भी आरोपी है।

Recommended Video

    Haridwar Dharma Sansad Hate Speech:पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Wasim Rizvi अरेस्ट | वनइंडिया हिंदी
    उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद को भेजा नोटिस

    उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद को भेजा नोटिस

    उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद और एक अन्य आरोपी साध्वी अन्नपूर्णा को भी तलब किया है। जो पहली गिरफ्तारी है वो जितेंद्र त्यागी, जो धर्म परिवर्तन से पहले वसीम रिजवी थे। जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी अभद्र भाषा के मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले आरोपी हैं, जिसमें "धर्म संसद" में मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की गई थी। सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में पुलिस अधिकारी नरसिंहानंद से सहयोग करने का अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि वे जितेंद्र त्यागी को हिरासत में ले रहे हैं।

    'जितेंद्र त्यागी को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है...'

    'जितेंद्र त्यागी को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है...'

    वीडियो में दिख रहा है कि कार में बैठे यति नरसिंहानंद पुलिस अधिकारियों से पूछते दिख रहे हैं कि जितेंद्र त्यागी को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तारी करनी है। जिसके जवाब में नरसिंहानंद कहते हैं, ''मैं तीन मामलों में उनके साथ हू...क्या उन्होंने अकेले ये सब किया है।'' जिसके बाद नरसिंहानंद से पुलिस अधिकारी कहते हैं, आप प्लीज कार से बाहर निकल जाइए ताकी हम गिरफ्तारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सके। हालांकि नरसिंहानंद अपनी बात पर अड़े रहें।

    'त्यागी हमारे समर्थन से हिंदू बन गए हैं...'

    'त्यागी हमारे समर्थन से हिंदू बन गए हैं...'

    पुलिस अधिकारी यति नरसिंहानंद से कहते हैं, देखिए त्यागी सारी स्थिति को समझ रहे हैं...। वहीं इस पर नरसिंहानंद ने जवाब देते हुए कहा, "लेकिन मैं नहीं हूं... वह हमारे समर्थन से हिंदू बन गए हैं।'' जैसे-जैसे अधिकारी यति नरसिंहानंद के सामने जिद्द करते हैं, नरसिंहानंद बोलते हैं, "तुम सब मरोगे, अपने बच्चों को भी...."

    वसीम रिजवी धर्म बदलकर बन गए जितेंद्र सिंह नारायण त्यागी

    वसीम रिजवी धर्म बदलकर बन गए जितेंद्र सिंह नारायण त्यागी

    उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने पिछले महीने धर्म परिवर्तन किया और जितेंद्र सिंह नारायण त्यागी का नाम लिया है। इस समारोह का आयोजन गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी नरसिंहानंद ने किया था। नरसिंहानंद हमेशा विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र रावत ने कहा है कि जितेंद्र सिंह नारायण त्यागी को रुड़की में गिरफ्तार किया गया था।

    जानें क्या है हरिद्वार हेट स्पीच केस

    जानें क्या है हरिद्वार हेट स्पीच केस

    हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर 2021 तक एक धर्म संसद का आयोजन किया गया था। जिसमें कथित तौर पर घृणा भाषण दिया गया था। इसी संबंध में पुलिस ने गुरुवार को को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार किया है।

    हरिद्वार हेट सपीच मामले में दर्ज प्राथमिकी में 10 से अधिक लोगों के नाम हैं, जिसमें नरसिंहानंद, त्यागी और अन्नपूर्णा शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (12 जनवरी) को उत्तराखंड सरकार को मामले में की गई कार्रवाई पर 10 दिनों के भीतर एक हलफनामा देने का आदेश दिया है।

    उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, ''हरिद्वार अभद्र भाषा मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+