आपके पास है इलेक्ट्रिक कुकर तो अब आसानी से सैनिटाइज कर सकेंगे अपना N95 मास्क!
नई दिल्ली। कोरोना महामारी में सबसे उपयुक्त मास्क में शुमार N95 मास्क को इलेक्ट्रिक कुकर के जरिए सैनिटाइज किया जा सकेगा। जी हां, वैज्ञानिकों ने किए ताजा शोध में इसका खुलासा किया है। एनवायरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी लेटर्स' में प्रकाशित ताजा शोध में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक कुकर में एन95 मास्क को 50 मिनट तक ड्राई हीट में रखा गया, जिससे अंदर और बाहर दोनों ओर से कीटाणुरहित हो गया। सबसे बड़ी बात यह है कि इलेक्ट्रिक कुकर में सैनिटाइजेशन के दौरान मास्क के फिल्टर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।


मास्क की सभी सतहों को कीटाणुरहित करने की आवश्यकता होती है
अमेरिका के इलिनोइस विश्वविद्यालय के शोधकर्ता विशाल वर्मा ने बताया कि किसी भी मास्क को कीटाणुरहित करने के कई अलग-अलग तरीके हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश में फिल्टर खराब हो जाते हैं। वर्मा के मुताबिक मास्क की सभी सतहों को कीटाणुरहित करने की आवश्यकता होती है, लेकिन उतना ही महत्वपूर्ण यह भी है कि इस दौरान इसका फिल्टर पूरी तरह सुरक्षित रहे ताकि यह पहनने वाले के चेहरे पर पूरी तरह फिट आए।

N95 मास्क को 50 मिनट तक 100 डिग्री सेल्सियस पर अंदर रखा जाए
दरअसल, परीक्षण के दौरान यह भी पता चला कि अगर N95 मास्क को 50 मिनट तक 100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कुकर के अंदर रखा जाए तो यह मास्क को कीटाणुरहित करता है। इसके बाद उन्होंने मास्क के फिल्टर और उसके आकार का परीक्षण किया, जिसमें भी N95 मास्क पूरी तरह खरा उतरा।

इलेक्ट्रिक कुकर में सैनिटाइजेशन ड्राई हीट तीनों मानदंडों को पूरा करती है
शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इलेक्ट्रिक कुकर में सैनिटाइजेशन ड्राई हीट तीनों मानदंडों को पूरा करती है और ऐसा करते समय किसी तरह के विशेष रसायन की आवश्यकता भी नहीं होती है। वर्मा ने कहा कि वो एक ऐसी विधि खोजना चाहते थे, जो लोगों को घर पर ही सुलभ हो। इसी के चलते उन्होंने इलेक्ट्रिक कुकर का परीक्षण करने का फैसला किया।

सामान्तया साबून या एंटीसेप्टिक लिक्विड का इस्तेमाल करते आ रहे हैं लोग
नोवल कोरोनावायर से सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण मास्क माना गया है, जिससे कोरोना से बचाव से सर्वाधिक सफलता मिलती है। लेकिन सामान्य मास्क के प्रयोग के बाद उसके सैनिटाइज करने के लिए सामान्तया सभी लोग साबून या एंटीसेप्टिक लिक्विड का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, जिससे एक मास्क को कई बार पहनने में मदद मिलती है, लेकिन अब तक फिल्टर वाले N95 जैसे मास्क के सैनिटाइजेशन के लिए कोई घरेलू विकल्प नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications