Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना का कहर, अगस्त माह में टूटा रिकॉर्ड, कुल मामलों में 25 फीसदी अकेले भारत में

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना का तांडव जारी है, रविवार को भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 21 लाख को पार कर गई है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 21,53,011 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 6,28,747 केस ऐक्टिव हैं जबकि 14,80,885 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से अबतक 43,379 लोगों की मौत हो चुकी है।बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 64, 399 नए केस सामने आए और 861 लोगों की मौत हुई। आपको बता दें कि यह एक दिन में कोरोना मामलों सें अब तक की सबसे बड़ी उछाल है।

कोरोना का कहर, अगस्त माह में टूटा रिकॉर्ड, कुल मामलों में 25 फीसदी अकेले भारत में

भारत में बढ़ते कोरोना के मरीजों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, आपको जानकर हैरत होगी कि भारत अगस्त के महीने में सबसे बड़े कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है, अगस्त महीने के पहले ही हफ्ते में दुनिया में आए कोरोना के नए केसों में लगभग 25 प्रतिशत मामले केवल इंडिया में सामने आए हैं, 1 से 8 अगस्त तक में दुनिया में 20 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें 4.55 लाख केस भारत में हैं, जिन्हें औसतन रोजाना 57 हजार केस माना जा सकता है।

भारत में 25 प्रतिशत नए केसों में इजाफा

संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है लेकिन अगस्त में बढ़े नए केसों की बात करें तो भारत में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, अगस्त में इंडिया में करीब 25 प्रतिशत नए केसों में इजाफा हुआ है और अगर यही हाल रहा तो भारत ब्राजील को पीछे कर सकता है, मालूम हो कि अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 51.49 लाख, ब्राजील में 30.13 लाख और भारत में 21.52 लाख केस हैं।

भारत से पीछे रूस और पेरू हैं

अमेरिका में फिलहाल 51.49 लाख, ब्राजील में 30.13 लाख और भारत में 21.52 लाख केस हैं, भारत से पीछे रूस और पेरू हैं, जहां क्रमश: मरीजों की संख्या 882,347 और 471,012 है। मालूम हो कि पूरी दुनिया इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,98,06,285 हो गई है।

कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बनाने की होड़ तेज

मालूम हो कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है, इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भले ही कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बनाने की होड़ तेज हो गई है, लेकिन कोरोना वायरस से निपटने में अभी तक कोई 'रामबाण' समाधान सामने नहीं आया है और ना ही ऐसी अभी कोई उम्मीद की जा सकती है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडोनोम गेब्रिएसस ने कहा कि भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट बहुत ज्यादा है और अभी उन्हें काफी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+