रेलवे के इस फैसले से ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर होगी 50 रुपये की बचत

रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग को 31 दिसंबर तक के लिए सर्विस टैक्स फ्री कर दिया।

नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से नोटबंदी का फैसला लागू करने के बाद लगातार पैसे निकालने और जमा करने को लेकर नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। इस बीच रेलवे ने भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम में ऐसा बदलाव किया है जिससे लोगों को कम से कम 50 रुपये का फायदा होने वाला है।

railway

रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग को 31 दिसंबर तक के लिए सर्विस टैक्स फ्री कर दिया। 23 नवंबर से 31 दिसंबर तक अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग में ग्राहकों को सर्विस टैक्स नहीं देना पड़ेगा। अलग-अलग श्रेणियों के टिकट पर 20 से 40 रुपये तक सर्विस चार्ज लगता था।

टिकट बुकिंग में सर्विस चार्ज के अलावा 15 रुपये सर्विस टैक्स भी देना पड़ा था, जो 31 दिसंबर तक नहीं लगेगा। इस तरह अगर देखा जाए तो रेलवे के नए आदेश के बाद एसी टिकट की बुकिंग पर 46 से 50 रुपये की बचत होगी। जबकि स्लीपर टिकट की बुकिंग पर भी करीब 25 रुपये तक की बचत होगी।

वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने भी बुधवार को स्पष्ट किया है कि रेलवे ने यह फैसला ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया है। नए नोट बाजार में पूरी तरह नहीं आए हैं, इस वजह से ग्राहकों को परेशानी हो रही है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की ओर ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। ऐसे में फिलहाल रेलवे ने समस्या को देखते हुए ग्राहकों को राहत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+