दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, 25000 होमगार्ड की जारी रखेंगे ड्यूटी

Recommended Video

    Home guards पर Yogi government का फैसला, अब नहीं जाएगी किसी की नौकरी | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। यूपी में हाल ही नौकरी से निकाले गए 25 हजार होमगार्डों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गृह विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी करके होमगार्डों की सेवाओं को बहाल कर दिया। अगले आदेश तक होमार्डों की सेवाएं जारी रहेगी। 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस महकमे के बजट से लगाए गए 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं लेने से पुलिस महकमे ने मना कर दिया है।

    25 हजार होमगार्डो को गुरुवार को ड्यूटी जारी रखने का तोहफा दिया

    25 हजार होमगार्डो को गुरुवार को ड्यूटी जारी रखने का तोहफा दिया

    उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में ड्यूटी कर रहे 25 हजार होमगार्डो को गुरुवार को ड्यूटी जारी रखने का तोहफा दिया है। गुरुवार को अपर प्रमुख सचिव गृह ने त्योहार पर होमगार्ड को बजट के हिसाब से गार्डों की ड्यूटी लगाने जाने का अदेश जारी कर दिया। प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान भी सरकार के फैसले के खिलाफ होमगार्ड के साथ खड़े थे। इस आदेश पर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने के साथ भरोसा दिलाया था कि होमगार्ड पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

    होमगार्डों की सेवाएं फिर से बहाल

    होमगार्डों की सेवाएं फिर से बहाल

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 28 अगस्त को हुई बैठक में इस ड्यूटी को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की ओर से आदेश जारी कर होमगार्ड की तैनाती तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। पुलिस के सिपाही के बराबर होमगार्ड को वेतन देने के न्यायालय के निर्देश के बाद प्रदेश में होमगार्ड का एक दिन का वेतन 500 रुपये से बढ़कर 672 रुपये हो गया था।

     होमगार्डों को न्यूनतम भत्ता देने की बात

    होमगार्डों को न्यूनतम भत्ता देने की बात

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी की सरकार को दिसंबर, 2016 से भत्ता देने और 8 हफ्ते के भीतर इस संबंध में आदेश जारी करने के लिए भी कहा था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने होमगार्डों को नियमति करने से मना कर दिया था। लोकिन कोर्ट ने कहा कि था कि नियमित काम करने वाले होमगार्डों को कांस्टेबल के सामन न्यूनतम भत्ता मिलना ही चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+