यूपी की सियासत में लव जेहाद का तड़का लगाते योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)उत्तर प्रदेश की सियासत रोचक हो गई है। दरअसल सपा बनाम योगी आदित्यनाथ का वाद प्रतिवाद प्रदेश और देश दोनों के लिये रोचक दृश्य पैदा कर रहा है।

योगी सरकार पर तगड़ा प्रहार कर रहे हैं। जानकार मानते हैं कि उत्तर प्रदेश में सारा माहौल लव जेहाद के खिलाफ बनाने में योगी सबसे आगे हैं। उन्हें भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का आर्शीवाद हासिल है। वे लव जेहाद का मसला बेहद जोरदार तरीके से उठा रहे हैं।
सनद रहे कि बुधवार को सुबह से ही लखनऊ के मुंशी पुलिया पर योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर तनाव बना रहा। बवाल के बीच, योगी को सुनने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा और लखनऊ की सबसे व्यस्त मानी जाने वाली पूरी रिंग रोड जाम हो गई।
सुरक्षा बल देखते रहे और योगी आदित्यनाथ बोलते रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों को दंगाई बताकर जेल में डालती है और वास्तविक दंगाइयों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने हाथों से सम्मानित करते हैं।
हमें सांप्रदायिक कहने वाले खुद ही एक वर्ग को संतुष्ट करने में लगे हुए हैं। मुंशी पुलिया पर पार्टी प्रत्याशी आशुतोष टंडन ऊर्फ गोपाल टंडन के समर्थन में आयोजित सभा में योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, निघासन, ठाकुरद्वारा, मैनपुरी और लखनऊ में मेरी जनसभा थी, मगर एक-एक कर चारों जगह पर सभा करने पर मनाही कर दी गई।
आखिरकार मैंने तय किया कि इस अन्याय के खिलाफ लखनऊ में जनसभा जरूर करूंगा। आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का ध्यान प्रदेश के विकास पर बिल्कुल नहीं है। वह केवल तानाशाही रवैये के तहत भाजपा को दबाने पर लगी हुई है। सपा राज में बदहाल सड़कें, खराब कानून-व्यवस्था, बिन बिजली की रातें और महिलाओं की लुटती आबरू सूबे की पहचान बन चुकी है।
इसीलिए अब जरूरत तस्वीर बदलने की है। लालजी टंडन के कार्यकाल की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने शिया-सुन्नी के बीच के झगड़े को खत्म करवा दिया। भाजपा सर्व समाज की पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications